न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या वाकई कुनिका को मिल रहा है मेकर्स और सलमान खान का फेवर? बेटे अयान ने दिया चौकाने वाला जवाब

बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद को लेकर फेवरिटिज़्म के आरोपों पर बेटे अयान ने दिया बड़ा बयान। सलमान खान और मेकर्स पर लगे पक्षपात के सवालों का क्या है सच, जानें पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 2:04:47

क्या वाकई कुनिका को मिल रहा है मेकर्स और सलमान खान का फेवर? बेटे अयान ने दिया चौकाने वाला जवाब

बिग बॉस 19 का सफर शुरू हो चुका है और अब तक दो वीकेंड का वार एपिसोड पूरे हो चुके हैं। दूसरे वीकेंड पर घर में एक खास मेहमान पहुंचे — कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल। अयान ने न सिर्फ घरवालों से बातचीत की बल्कि सलमान खान के सामने अपनी मां के संघर्ष भरे करियर की कहानी भी साझा की। शो के दौरान सलमान खान ने भी कुनिका की सराहना की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स आरोप लगाने लगे कि मेकर्स और सलमान, कुनिका को ओवरसपोर्ट कर रहे हैं। अब इन चर्चाओं पर अयान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

अयान का बयान – "सलमान सर नियत देखते हैं, परिस्थिति नहीं"

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अयान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा, “मुझे बिल्कुल नहीं लगता कि यहां कोई फेवरिटिज़्म हो रहा है। चाहे बात सलमान सर की हो या मेकर्स की। सलमान सर एक होस्ट की जिम्मेदारी निभाते हैं। वो हर कंटेस्टेंट की नियत देखते हैं, हालात नहीं। अगर वो अभिषेक बजाज को फरहाना को उठाने पर डांट देते तो दर्शकों को और मज़ा आता, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अभिषेक की मंशा को समझा। इसलिए लोगों को भी पहले नियत देखनी चाहिए, फिर फैसला करना चाहिए कि सलमान सही हैं या गलत।”

कुनिका और मृदुल तिवारी को लेकर उठे सवाल

शो के दौरान एक बार कुनिका और मृदुल तिवारी को ऐप रूम का एक्सेस मिला था। तभी से चर्चा शुरू हो गई थी कि मेकर्स जानबूझकर कुनिका को फेवर कर रहे हैं। इस पर अयान ने कहा, “मृदुल की फैन आर्मी बहुत स्ट्रॉन्ग है और मैं उनकी जुनून के लिए उन्हें सैल्यूट करता हूं। लेकिन घर में मेरी मां भी लगातार चर्चा में रहती हैं। वो इस वक्त सेकेंड मोस्ट ट्रेंडिंग टॉपिक हैं। अब अगर वो ट्रेंडिंग में हैं और नॉमिनेशन में आती हैं, तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। अगर लोग उन्हें ट्रेंड करवा रहे हैं, तो ये उनकी मेहनत का नतीजा है।”

घर के माहौल में कुनिका के खिलाफ नाराज़गी

बिग बॉस 19 की मौजूदा स्थिति की बात करें तो घर का माहौल कुनिका के खिलाफ नजर आ रहा है। ज्यादातर कंटेस्टेंट्स उनसे खफा हैं। वजह है तान्या को लेकर किया गया उनका पर्सनल कमेंट। इस बात से तान्या भी बेहद आहत हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि वो कुनिका के साथ किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहतीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब