न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुणाल कामरा विवाद: हंसल मेहता ने किया समर्थन, बताया— ‘मुझ पर भी हुआ था हमला, चेहरा किया था काला’

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने कुणाल कामरा का समर्थन करते हुए 25 साल पुरानी अपनी आपबीती साझा की। जानें कैसे राजनीतिक विवाद ने उन्हें सार्वजनिक अपमान और हमले का शिकार बनाया था।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 11:27:55

कुणाल कामरा विवाद: हंसल मेहता ने किया समर्थन, बताया— ‘मुझ पर भी हुआ था हमला, चेहरा किया था काला’

मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के समर्थन में आवाज उठाई है, जो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए हिंसा और डराने-धमकाने की राजनीति की कड़ी निंदा की। उन्होंने अपनी 25 साल पुरानी घटना को याद किया, जब उनकी फिल्म ‘दिल पे मत ले यार!!’ को लेकर उन्हें भी इसी तरह के हमलों का सामना करना पड़ा था।

"महाराष्ट्र में यह कोई नई बात नहीं है"

ट्विटर पर अपनी आपबीती साझा करते हुए हंसल मेहता ने लिखा, "जो कुछ कुणाल कामरा के साथ हुआ, वह महाराष्ट्र में नया नहीं है। मैंने इसे खुद अनुभव किया है।"

उन्होंने बताया कि एक राजनीतिक दल के समर्थकों ने उनके ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की, उन पर हमला किया, उनका चेहरा काला किया और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पर मजबूर किया। मेहता ने लिखा, "मुझे एक बुजुर्ग महिला के पैर छूकर माफी मांगनी पड़ी, सिर्फ मेरी फिल्म के एक डायलॉग के लिए।"

"मामूली बात पर सार्वजनिक अपमान"

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म पहले ही सेंसर बोर्ड से 27 कट्स के साथ पास हो चुकी थी, लेकिन फिर भी विवाद खड़ा कर दिया गया।

हंसल मेहता ने लिखा, "जिस जगह मुझे माफी मांगनी थी, वहां 20 से ज्यादा राजनीतिक नेता मौजूद थे। यह एक तरह का सार्वजनिक अपमान था—10,000 लोगों की भीड़ और मुंबई पुलिस चुपचाप सब देख रही थी।"

"इस घटना ने मेरी आत्मा को झकझोर दिया"

मेहता ने लिखा, "इस घटना ने सिर्फ मेरे शरीर को नहीं, मेरी आत्मा को भी घायल किया। इससे मेरी फिल्ममेकिंग कमजोर हो गई, मेरी हिम्मत दब गई और मेरे व्यक्तित्व का एक हिस्सा खो गया, जिसे वापस पाने में सालों लग गए। कोई भी असहमति हो, कोई भी विवाद हो—हिंसा, डराना-धमकाना और सार्वजनिक अपमान कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता। हमें संवाद, असहमति और गरिमा की जरूरत है।"

कुणाल कामरा विवाद: क्या है मामला?

महाराष्ट्र की राजनीति और वहां के चुनावी समीकरणों पर कटाक्ष करते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विभाजित गुटों का जिक्र किया। उन्होंने अपने मजाक में कहा कि इस पूरे ‘चलन’ की शुरुआत ‘एक आदमी’ ने की और उसके संदर्भ में ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल किया। कुणाल कामरा ने कहा, "जो महाराष्ट्र के चुनाव में हुआ है, उसे देखना पड़ेगा… पहले शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई, फिर शिवसेना शिवसेना से बाहर आ गई, फिर NCP NCP से बाहर आ गई… अब एक वोटर को 9 बटन दे दिए गए हैं, सब कन्फ्यूज हो गए हैं! लेकिन यह सब शुरू करने वाला एक ही व्यक्ति था… वो मुंबई के एक बहुत ही खास जिले से आता है – ठाणे!"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत