Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...

कृति सेनन ने रक्षाबंधन ऐड के आउटफिट पर हुई ट्रोलिंग के बीच जवाब दिया। कंगना रनौत की टिप्पणी के बाद कृति ने महिलाओं के पहनावे और संस्कृति पर बात रखी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 25 Aug 2026 5:13:24

कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...

कृति सेनन के रक्षाबंधन से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस अब एक्ट्रेस के जवाब तक पहुंच गई है। विज्ञापन में कृति के लुक पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए थे। वहीं, कंगना रनौत ने भी बिना नाम लिए उनके आउटफिट पर टिप्पणी की थी। अब कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी है।

कृति ने अपने जवाब में कपड़ों और संस्कृति को लेकर होने वाली बहस पर सवाल उठाया। उनका कहना है कि किसी महिला की परंपराओं के प्रति आस्था को उसके पहनावे या नेकलाइन के आधार पर तय नहीं किया जाना चाहिए।

'त्योहार कपड़ों से नहीं, भावनाओं से जुड़े हैं'

कृति ने रक्षाबंधन के महत्व का जिक्र करते हुए बताया कि वह और उनकी बहन लंबे समय से एक-दूसरे को राखी बांधती आ रही हैं। उनके मुताबिक, दोनों एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र की कामना करती हैं और एक-दूसरे की रक्षा करने की भावना को भी उतना ही महत्व देती हैं।

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके लिए उनके पालतू कुत्ते भी परिवार का हिस्सा हैं और रक्षाबंधन से जुड़ी उनकी प्रार्थना और भावनाएं उनसे भी जुड़ी हैं।

कृति ने महिलाओं के पहनावे पर उठाया सवाल

कृति ने अपनी पोस्ट में महिलाओं के कपड़ों को लेकर समाज में तय की जाने वाली सीमाओं पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ एथनिक फैशन में बदलाव आया है, लेकिन अब भी महिलाओं के पहनावे को देखकर उनके संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान को आंकने की कोशिश की जाती है।

कृति के मुताबिक, किसी महिला का अपनी संस्कृति से जुड़ाव उसके दिल और भावनाओं में होता है, न कि उसके कपड़ों की नेकलाइन में। उन्होंने सवाल किया कि आखिर महिलाओं को यह बताना कब बंद किया जाएगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं।

कंगना ने विज्ञापन पर क्या कहा था?

कृति के इस जवाब से पहले कंगना रनौत ने रक्षाबंधन वाले विज्ञापन में दिखाए गए आउटफिट पर टिप्पणी की थी। कंगना ने कृति का नाम लिए बिना कहा था कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने विज्ञापन के लुक को लेकर सवाल उठाते हुए इसे असहज करने वाला बताया था।

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने भी कृति के विज्ञापन वाले पहनावे पर आपत्ति जताई थी। कुछ लोगों ने सवाल किया था कि ऐसे कपड़ों में रक्षाबंधन मनाने या परिवार के सामने आने को कैसे देखा जाना चाहिए।

इसी बहस के बीच कृति ने अपनी बात रखते हुए साफ किया कि उनके लिए रक्षाबंधन का महत्व कपड़ों से कहीं ज्यादा उसकी भावनाओं, रिश्ते और परंपरा में है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अब सरकारी दफ्तरों में नहीं चलेगी लेटलतीफी! हर दिन की देरी पर अधिकारी की जेब से कटेंगे 250 रुपये
अब सरकारी दफ्तरों में नहीं चलेगी लेटलतीफी! हर दिन की देरी पर अधिकारी की जेब से कटेंगे 250 रुपये
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका