न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BO Collection : करीना की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने 3 दिन में कमाए सिर्फ इतने रुपए, GOAT ने पार किया यह खास आंकड़ा

करीना कपूर खान स्टारर फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ पिछले कई दिनों से चर्चाओं में थी। फिल्म शुक्रवार (13 सितंबर) को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 1:00:49

BO Collection : करीना की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने 3 दिन में कमाए सिर्फ इतने रुपए, GOAT ने पार किया यह खास आंकड़ा

करीना कपूर खान स्टारर फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ पिछले कई दिनों से चर्चाओं में थी। फिल्म शुक्रवार (13 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। करीना की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसने फिल्ममेकर्स को काफी निराश किया है। यह मिस्ट्री-थिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडी नजर आ रही है। पहले दिन से ही फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है। इसकी शुरुआत काफी फीकी रही। इसे ऑडियंस का कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। पहले दिन के कलेक्शन से ही लग गया कि यह मूवी लंबी रेस का घोड़ा साबित नहीं होगी।

वीकेंड (शनिवार-रविवार) को भी यह कमाल नहीं कर पाई। पहले दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे दिन यह आंकड़ा 1.95 करोड़ रुपए रहा। इसकी तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रेकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 15 सितंबर को 2.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसकी 3 दिन में कुल कमाई 5.30 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म कुल 40 करोड़ के बजट में तैयार की गई है।

हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इनवेस्टीगेशन ड्रामा पर बेस्ड है। इस मूवी में करीना ने ब्रिटिश भारतीय जासूस जसमीत भामरा का किरदार निभाया है जिसके बच्चे की मौत हो जाती है और फिर उसे 10 साल के एक बच्चे की हत्या की जांच करने का केस मिलता है। पहली बार इस मूवी में करीना ने सह-निर्माता के तौर पर भी काम किया है। इससे पहले इसी साल आई करीना की फिल्म ‘क्रू’ ने अच्छा बिजनेस किया था। इसमें उनके साथ तब्बू और कृति सेनन भी थीं।

the buckingham murders movie,Kareena Kapoor Khan,box office collection,goat,the greatest of all time movie,thalapathy vijay

5 सितंबर को रिलीज हुई थी थलापति विजय की फिल्म GOAT

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे संडे भी GOAT ने शानदार कलेक्शन किया। इस एक्शन थ्रिलर को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले लेकिन थिएटर्स में इसे दर्शकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया। फिल्म ने 44 करोड़ से ओपनिंग की थी और इसके पहले हफ्ते की कमाई 178 करोड़ रही।

अब रिलीज के 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। फिल्म ने रविवार को 14.25 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही यह 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई। इसकी कुल कमाई 212.50 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म में प्रभु देवा, जयराम, योगी बाबू, स्नेहा, प्रशांत, मोहन, अजमल अमीर, मीनाक्षी चौधरी, लैला, वैभव रेड्डी, और अरविंद आकाश की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं।

इसका डायरेक्शन वेंकट प्रभु ने किया है। इस फिल्म को बनाने में 400 करोड़ रुपए का खर्च आया है। हाल ही थलापति की अंतिम फिल्म ‘थलापति 69’ की अनाउंसमेंट हो गई है। थलापति एक्टिंग को विराम देकर जल्द ही राजनीतिक पारी शुरू करने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान