14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रॉकिंग स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 1100 करोड़ रुपये का हो गया है। फिल्म का हिंदी वर्जन भी धमाल मचा रहा है। केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहला नाम भी हिंदी में डब हुई फिल्म 'बाहुबली 2' का है। 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन ने 511 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 386 करोड़ रुपये का कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर आमिर खान की फिल्म 'दंगल' है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन का ब्यौरा दिया है। तरण ने बताया कि केजीएफ 2 का टोटल कलेक्शन 401.80 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने आईपीएल 2022 और अपनी रिलीज के बाद आई नई फिल्मों का डटकर सामना किया है। आने वाले वीकेंड में केजीएफ 2 और बड़ा कमाल कर सकती है।
#KGF2 is 400 NOT OUT...
⭐ Braves #IPL2022
⭐ Braves new films week after week
Yet, triumphantly gallops to ₹ 400 cr Club... Expect another power-packed weekend, biz should jump across mass circuits... [Week 4] Fri 3.85 cr. Total: ₹ 401.80 cr.
यश की इस फिल्म ने दुनियाभर में 1093 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म है। इससे पहले RRR, बाहुबली और दंगल ने जबरदस्त कमाई दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर की थी। RRR ने 1127 करोड़ रुपये, बाहुबली 2 ने 1810 करोड़ रुपये, दंगल ने 2024 करोड़ रुपये कमाए थे।
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी केजीएफ चैप्टर 2 में यश के साथ संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज ने काम किया है। इसमें केजीएफ चैप्टर 1 के बाद की कहानी को दिखाया गया है, जब रॉकी गरुड़ा को मारकर केजीएफ अपने नाम कर लेता है। इस फिल्म में रॉकी का सामना अधीरा से होता है।
TOP 3 HIGHEST GROSSING *HINDI* FILMS...
1. #Baahubali2
2. #KGF2
3. #Dangal
Nett BOC. #India biz.














