सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। फिल्म के हिन्दी वर्जन ने अभी तक 420 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) के हिंदी वर्जन के लेटेस्ट कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मार्वल यूनिवर्स की फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज' की रिलीज के बाद भी 'केजीएफ 2' के कलेक्शन में कोई असर नहीं पड़ा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। तरण आदर्श के अनुसार, केजीफए 2 ने चौथे हफ्ते के शुक्रवार को 3.85 करोड़, शनिवार 4.25 करोड़, रविवार 6.25 करोड़, सोमवार 2.35 करोड़, मंगलवार 2 करोड़, बुधवार 1.85 करोड़ और गुरुवार को 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह 'केजीएफ 2' के हिंदी वर्जन का टोटल कलेक्शन 420.70 करोड़ रुपये हो गया है।
#KGF2 biz at a glance...
⭐ Week 1: ₹ 268.63 [Thu release; 8 days]
⭐ Week 2: ₹ 80.18 cr
⭐ Week 3: ₹ 49.14 cr
⭐ Week 4: ₹ 22.75 cr
⭐ Total: ₹ 420.70 cr#India biz. #Hindiहिंदी वर्जन का कलेक्शन
पहला हफ्ता: 268.63 करोड़
दूसरा हफ्ता: 80.18 करोड़
तीसरा हफ्ता: 49.14 करोड़
चौथा हफ्ता : 22.75 करोड़
टोटल- 420.70 करोड़
बताते चलें कि फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) के मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स से 320 करोड़ रुपये की कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'केजीएफ 2' (KGF 2) ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम वीडियो पर कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी जैसी भाषाओं 27 मई, 2022 से स्ट्रीम होगी।#KGF2 stays steady, despite a strong opponent [#DoctorStrange] and reduced screens + shows... Mass circuits driving its biz... [Week 4] Fri 3.85 cr, Sat 4.75 cr, Sun 6.25 cr, Mon 2.35 cr, Tue 2 cr, Wed 1.85 cr, Thu 1.70 cr. Total: ₹ 420.70 cr.














