अच्छी भूत बनी कैटरीना कैफ, ईशान और सिद्धांत संग मिलकर करेगी बिज़नेस, देखें ट्रेलर
कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांथ चतुर्वेदी स्टारर हॉरर कॉमेडी ‘फोनभूत’ (Phone Bhoot) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी फनी है। ट्रेलर आपको डर के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज देते हुए दिख रहा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Mon, 10 Oct 2022 2:08:11
कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांथ चतुर्वेदी स्टारर हॉरर कॉमेडी ‘फोनभूत’ (Phone Bhoot) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी फनी है। ट्रेलर आपको डर के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज देते हुए दिख रहा है। ईशान और सिद्धांत भटकी हुई आत्माओं को मोक्ष दिलाने का काम करते हैं। कैटरीना इसमें दोनों की मदद करती हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ भूत बनी हैं और सिद्धांत और ईशान दोनों मिलकर भूत को पकड़ते नजर आ रहे है । कैटरीना दोनों को एक आइडिया देती है। और इसके बाद दोनों निकल पड़ते हैं, कैटरीना के साथ उनके प्लान को एग्जक्यूट करने।
गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी है जो आत्माराम नाम एक तांत्रिक विलेन बने हैं। जो आत्माओं को कैद करता है। इसके बाद कई फनी और हॉरर इंसीडेंट्स की झलक देखने को मिलती हैं। ट्रेलर के आखिरी में शीबा चड्ढा और कैटरीना के बीच एक फनी बातचीत होती है। जिसे सुनकर आपकी हंसी जरूर निकल जाएगी। शीबा भी फिल्म में एक भूत बनीं हैं। फिल्म में इनके अलावा निधि बिष्ट, मनु ऋषि चड्ढा समेत कई प्रतिभाशाली एक्टर हैं। फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं।