करण कुंद्रा ने मुंबई में खरीदा 20 करोड़ का फ्लैट, सी-फेसिंग के साथ ड्रीम हाउस में है प्राइवेट लिफ्ट और स्वीमिंग पूल
करण ने अपने लिए एक बांद्रा की एक आलीशान बिल्डिंग में लैविश फ्लैट बुक करा लिया है। यह सी-फेसिंग अपार्टमेंट बेहद खूबसूरत है। एक सूत्र ने बताया कि सी-फेसिंग व्यू के अलावा करण कुंद्रा के नए घर में प्राइवेट लिफ्ट और स्वीमिंग पूल भी है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 14 May 2022 9:19:32
टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में धमाकेदार पारी खेलने के बाद टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें कंगना रनौत के शो लॉक अप (Lock Upp) में जेलर के रूप में नजर आए थे जिसको लोगों ने काफी पसंद भी किया था। इसके साथ ही करण शो ‘डांस दिवाने जूनियर्स’ (Dance Deewane Juniors) को भी होस्ट कर रहे हैं। इस बीच करण ने खुद को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपने ड्रीम हाउस की रजिस्ट्री करवा ली है। जिसमें वह जल्द शिफ्ट हो जाएंगे।