कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से जुड़ी बेहद ही चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा टेलीप्रॉम्पटर पढ़कर जोक्स क्रैक करते दिख रहेहैं। इस वीडियो को सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग कपिल को ट्रोल कर रहे हैं। उधर, फैंस भी तुरंत कपिल के बचाव में आते दिखे।
सोशल मीडया एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कपिल कॉमेडी कर रहे हैं।स्क्रीन जूम करके दिखाई तो विंडो स्क्रीन पर टेलीप्रॉम्पटर की झलक दिखती है। उसमें कपिल के डायलॉग लिखे हैं। यूजर की पार की नजरों से ये टेलीप्रॉम्पटर छिपा नहीं। यूजर ने वीडियो में कपिल के टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल करने पर हैरानी जताई। शख्स को लगता था कि कपिल खुद से बोलते हैं और मजेदार जोक्स मारते हैं। लेकिन यूजर का ये भ्रम टूटा और उसे मालूम चला कि कपिल के डायलॉग और जोक्स पहले से लिखे होते हैं। वो टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल कर केवल स्टेज पर उनको बोलते हैं।














