न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋषभ ने बॉलीवुड के लिए की यह टिप्पणी तो हुए ट्रॉल, देखें ‘स्त्री 2’, ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ का BO पर हाल

साउथ इंडियन एक्टर ऋषभ शेट्टी 'कांतारा' की रिलीज के बाद पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। हिंदी भाषी राज्यों में उनकी लोकप्रियता में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Aug 2024 12:52:28

2 News : ऋषभ ने बॉलीवुड के लिए की यह टिप्पणी तो हुए ट्रॉल, देखें ‘स्त्री 2’, ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ का BO पर हाल

साउथ इंडियन एक्टर ऋषभ शेट्टी 'कांतारा' की रिलीज के बाद पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। हिंदी भाषी राज्यों में उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। साल 2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ में ऋषभ ने एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी किया था। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को हाल ही में 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया। हालांकि अब ऋषभ ने कुछ ऐसा बोल दिया जिससे वह सोशल मीडिया यूजर्स से घिर गए हैं। उन्हें ट्रॉल किया जा रहा है।

ऋषभ ने बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा था कि “बॉलीवुड भारत को गलत तरीके से दिखाता है।” ऋषभ ने यह बाद प्रमोद शेट्टी स्टारर अपनी अपकमिंग कन्नड़ फिल्म 'लाफिंग बुद्धा' के प्रमोशन के दौरान कही। ऋषभ ने मेट्रो सागा को जो इंटरव्यू दिया वह वायरल हो रहा है। ऋषभ ने कन्नड़ में बोलते हुए कहा कि भारतीय फिल्में, खासकर बॉलीवुड, भारत को खराब रोशनी में दिखाती हैं। इन आर्ट फिल्मों को ग्लोबल इवेंट्स में आमंत्रित किया जाता है और रेड कार्पेट दिया जाता है। मेरा राष्ट्र, मेरा राज्य, मेरी भाषा-मेरा गौरव।

इसे वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव रूप में क्यों न लिया जाए और मैं यही करने की कोशिश करता हूं। ऋषभ की यह टिप्पणी नेटिजंस को नागवार गुजरी। लोगों ने ‘कांतारा’ के कुछ सीन का हवाला देते हुए उन्हें 'हिपोक्रेट' तक कह दिया है। देखिए ऋषभ के लिए कैसे-कैसे कमेंट पास किए गए :- “आपकी फिल्म कांतारा में जो गलत व्यवहार था उसे ग्लोरिफाई करने पर क्या कहेंगे?”,

“सफलता तो आती-जाती रहती है लेकिन औरतों की कमर पर नोचना और बॉलीवुड के लिए उलटा-सीधा बोलना परमानेंट है।”, “कितना जलनखोर इंसान है, कट्टर बॉलीवुड हेटर। इसने अपनी थर्ड क्लास ओवररेटेड फिल्म के सपोर्ट के लिए बॉलीवुड से भीख मांगी थी जो कि जानवरों को मारने, ठरकियों, जानवर खाने और महिलाओं के शोषण से भरी थी। अब असली रंग दिखा रहा है।”

rishab shetty,south indian star rishab shetty,bollywood,rishab troll,kantara,stree 2,vedaa,khel khel mein,box office collection

श्रद्धा और राजकुमार की ‘स्त्री 2’ ने पार किया 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' पर धमाल मचा रही है। महज 6 दिन में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक 'स्त्री 2' ने मंगलवार (20 अगस्त) को 25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसका कुल कलेक्शन 254.55 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म का बजट मात्र 50 करोड़ था।

इसमें पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने भी अदाकारी का तड़का लगाया है। 'स्त्री 2' के डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान व ज्योति देशपांडे हैं। यह साल 2018 में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' की दूसरी किस्त है। अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ भी 15 अगस्त को रिलीज हुई थी, जो दोस्ती पर आधारित हैं। फिल्म ने मंगलवार को मात्र 1.10 करोड़ कमाए और इसकी टोटल कमाई 17.15 करोड़ पहुंच गई है।

फिल्म का बजट 100 करोड़ है। इसी तरह 15 अगस्त को रिलीज हुई ‘वेदा’ भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है। इसमें जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। वेदा ने मंगलवार को 60 लाख रुपए ही बटोरे। फिल्म की कुल कमाई 16.10 करोड़ रुपए ही हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री