न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kantara Chapter 1 BO Day 6: ‘कांतारा चैप्टर 1’ के कहर से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 6 दिनों में 290 करोड़ से ज्यादा की कमाई, धमाकेदार परफॉर्मेंस

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 6 दिनों में 290.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने 125% से अधिक मुनाफा कमाया। जानें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन, 300 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंचने की खबर और फिल्म की कहानी के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 9:09:04

Kantara Chapter 1 BO Day 6: ‘कांतारा चैप्टर 1’ के कहर से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 6 दिनों में 290 करोड़ से ज्यादा की कमाई, धमाकेदार परफॉर्मेंस

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हो रही है। इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने न केवल लिखा और निर्देशित किया है, बल्कि लीड रोल में भी नजर आए हैं। होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ओरिजनल कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दशहरा वीकेंड पर शानदार शुरुआत की और वीकडेज में भी दर्शकों का जबरदस्त समर्थन पा रही है। पहले मंडे टेस्ट के बाद अब देखना है कि फिल्म ने छठे दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया।

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने छठे दिन कितनी कमाई की?

बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जादू लगातार बढ़ता जा रहा है। वीकडेज में भी दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। 125 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म महज 6 दिनों में अपने बजट से कई गुना अधिक कमाई कर मेकर्स की तिजोरियों को भर चुकी है।

मंगलवार को फिल्म ने 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इस तरह छठे दिन तक फिल्म की कुल कमाई 290.25 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए लगता है कि यह अभी थमने वाली नहीं है और अगले कुछ दिनों में यह और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

‘कांतारा चैप्टर 1’ का डे वाइज कलेक्शन

पहला दिन (गुरुवार) – 61.85 करोड़ रुपये

दूसरा दिन (शुक्रवार) – 45.4 करोड़ रुपये

तीसरा दिन (शनिवार) – 55 करोड़ रुपये

चौथा दिन (रविवार) – 63 करोड़ रुपये

पांचवां दिन (सोमवार) – 31.5 करोड़ रुपये

छठा दिन (मंगलवार) – 33.5 करोड़ रुपये

कुल 6 दिनों का कलेक्शन: 290.25 करोड़ रुपये

300 करोड़ का आंकड़ा और आगे की उम्मीद

रिलीज के 6 दिनों में 290.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 125% से अधिक मुनाफा कमाया है। अब यह 300 करोड़ के आंकड़े से सिर्फ 10 करोड़ रुपये दूर है। उम्मीद है कि बुधवार तक यह मील का पत्थर पार कर लेगी। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर हर किसी की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हैं।

‘कांतारा चैप्टर 1’ के बारे में

यह फिल्म साल 2022 की हिट कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम मुख्य भूमिका में हैं। कहानी ओरिजनल फिल्म से लगभग एक हज़ार साल पहले के समय में सेट की गई है और यह कांतारा के लोगों की आज़ादी और आत्मनिर्णय के लिए संघर्ष कर रहे आदिवासी बर्मे (ऋषभ शेट्टी) पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत