सिर से पांव तक टिप टॉप होकर जब सड़क पर निकली ये एक्ट्रेस, टूट गई चप्पल, कैमरों के सामने होना पड़ा शर्मिंदा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कनिका मान और उमर रियाज नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो की शुरुआत में ही कनिका की चप्पल टूट जाती है। जिसके बाद उमर मजाक में कहते हैं कि कहीं ये किराए की चप्पल तो नहीं है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 11 Nov 2022 10:23:39
बीच रास्ते में चप्पल टूट जाना भला कौन सी बड़ी बात है लेकिन अगर ऐसा किसी सेलेब्रिटी के साथ हो जाए और वो भी उस समय जब मीडिया के कैमरे आप पर टिके हों तो जाहिर थोड़ी बहुत शर्मिंदगी तो महसूस होगी। ऐसा ही कुछ कनिका मान के साथ भी हुआ। सिर से पांव तक टिप टॉप होकर निकलीं कनिका की चप्पल अचानक से टूटी तो और उनके रिएक्शन कैमरों में कैद हो गए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कनिका मान और उमर रियाज नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो की शुरुआत में ही कनिका की चप्पल टूट जाती है। जिसके बाद उमर मजाक में कहते हैं कि कहीं ये किराए की चप्पल तो नहीं है। जिस पर सभी जोर से हंसते हैं वहीं इस पर उमर कहते हैं कि बाकी वीडियो पैपराजी डाले या ना डालें लेकिन ये चप्पल टूटने वाला हिस्सा वो जरूर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे।