न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कंगुवा’ ने बनाई ऑस्कर 2025 के दावेदारों में जगह, करीना ने दिखाई न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां

दक्षिण भारतीय स्टार सूर्या और ‘एनिमल’ फेम बॉबी देओल स्टारर ‘कंगुवा’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इस मूवी के सिनेमाघरों में पहुंचने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 2:26:02

2 News : ‘कंगुवा’ ने बनाई ऑस्कर 2025 के दावेदारों में जगह, करीना ने दिखाई न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां

दक्षिण भारतीय स्टार सूर्या और ‘एनिमल’ फेम बॉबी देओल स्टारर ‘कंगुवा’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इस मूवी के सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले फैंस में जबरदस्त क्रेज था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर खास बिजनेस नहीं कर पाई। फिल्म को लाउड साउंड स्कोर और दूसरे एक्टर्स के कम स्क्रीन टाइम के चलते यूजर्स ने सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया। हालांकि अब ‘कंगुवा’ को लेकर एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। सिरुथाई शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

‘कंगुवा’ ने लगभग 323 ग्लोबल फिल्मों को टक्कर देते हुए ऑस्कर 2025 के दावेदारों की लिस्ट में जगह बना ली है। फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयबालन ने एक्स (ट्विटर) पर यह खबर शेयर की है। उनके ट्वीट में दावेदारों की सूची और सूर्या के पोस्टर के साथ लिखा गया है, “ब्रेकिंग : कंगुवा ने ऑस्कर 2025 में एंट्री की।” जैसे ही यह खबर सामने आई इंटरनेट पर वायरल हो गई। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई यूजर्स ने एक्स हैंडल पर ‘कंगुवा’ के मेकर्स, डायरेक्टर और इसकी स्टारकास्ट को बधाई दी है तो कई ने विजयबालन के इस पोस्ट पर फायर इमोजी पोस्ट किए हैं।

कई लोगों ने ‘कंगुवा’ के ऑस्कर में जाने पर हैरानी भी जताई है। बता दें ‘कंगुवा’ 14 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म 96 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई थी। 350 करोड़ के बजट में बनी मूवी मेकर्स के लिए घाटे का सौदा रही। यह फैंटेसी एक्शन ड्रामा 8 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस मूवी से तमिल सुपरस्टार सूर्या ने दो साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।

करीना कपूर खान ने स्विट्जरलैंड में पति और बच्चों के साथ मनाया नए साल का जश्न

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर व जेह के साथ नए साल का जश्न मनाया। करीना ने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर कर स्विट्जरलैंड में सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। करीना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उन्हें पति संग जश्न में डूबे देखा जा सकता है। करीना सोमवार (6 जनवरी) को करीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं। न्यू ईयर के स्वागत के लिए करीना और सैफ शानदार ढंग से तैयार हुए और उन्होंने बड़े उत्साह के साथ 2025 का स्वागत किया।

करीना बर्फीले शहर में गोल्डन स्लीवलेस प्लीटेड ड्रेस पहने दिखीं। उन्होंने गोल्डन फ्रिंज के साथ एक ब्लैक क्लच, रेड पंप्स, प्यारा सा नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहनी थीं। सैफ ब्लैक टक्सीडो में हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे। पहली तस्वीर में वे एक ग्रैंड वेन्यू की एंटरेंस के पास एक साथ पोज देते नजर आए। इसमें जेह भी काले और सफेद स्नीकर्स के साथ ब्लैक फॉर्मल सूट में क्यूट लग रहा है।

अगली कुछ तस्वीरों में करीना-जेह को बर्फीले बैकग्राउंड में हाथों में हाथ डाले पोज देते देखा जा सकता है। करीना ने अपने कैप्शन में लिखा, “2025 के लिए इस मूड के साथ घर जा रही हूं।” अनिल कपूर की बेटी रिया ने इन फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'टिम के शूज ऑन पॉइंट लग रहे हैं।” लीजा हेडन ने लिखा, “टेक अस बैक।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ