न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत ने आयुष्मान खुराना पर इसलिए साधा था निशाना, कहा-स्टार किड्स हर रोल के लिए जिम जाते हैं और...

कंगना रनौत (38) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। इस वजह से वह कई एक्टर्स से पंगा ले चुकी हैं। कंगना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Sep 2024 11:48:50

कंगना रनौत ने आयुष्मान खुराना पर इसलिए साधा था निशाना, कहा-स्टार किड्स हर रोल के लिए जिम जाते हैं और...

कंगना रनौत (38) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। इस वजह से वह कई एक्टर्स से पंगा ले चुकी हैं। कंगना ने एक बार आयुष्मान खुराना को 'चापलूस आउटसाइडर' कहा था। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। कंगना इन दिनों अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच कंगना हाल ही में इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो ‘आपकी अदालत’ के एक एपिसोड में नजर आईं।

होस्ट सीनियर जर्नलिस्ट रजत शर्मा ने कंगना से अन्य अभिनेताओं पर उनके बयानों के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने कंगना से आयुष्मान पर निशाना साधने का कारण पूछा, जिनकी गिनती आज सफलतम हीरो में से होती है। जवाब में कंगना ने खुलासा किया कि आयुष्मान ने सबसे पहले उनकी आलोचना करके उन पर हमला किया था।

कंगना ने कहा कि आयुष्मान ने ही मुझ पर हमला किया था। पहले जब वह सफल नहीं हुआ था तो उसने एक इंटरव्यू में मुझे रोल मॉडल कहा था। फिर जब उसे काम मिलना शुरू हुआ तो उसने मुझ पर निशाना साधा। वह काम पाने के लिए किसी की चापलूसी करना चाहता था। इस महान 'पुण्य, पवित्र' इंडस्ट्री में किसी को किसी से कोई समस्या नहीं है, केवल मैं ही प्रॉब्लम हूं।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,ayushmann khurrana,actor ayushmann khurrana,kangana ayushmann,aapki adalat,rajat sharma,ranbir kapoor,emergency movie

कंगना को दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका के लिए करना पड़ा ऐसा

कंगना ने ये भी बताया कि उन्होंने स्टार किड्स को उबले अंडे क्यों कहा था? कंगना ने कहा कि लोग उन एक्टर्स को देखना चाहते हैं जो सड़कों पर, लोगों के बीच, धूप में रहते हैं। मुझे ‘इमरजेंसी’ फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका के लिए एजिंग का ट्रीटमेंट लेना पड़ा लेकिन ये स्टार किड्स हर रोल के लिए जिम जाते हैं और बोटोक्स ट्रीटमेंट लेते हैं।

ईमानदारी से कहूं तो, मैं आलोचना नहीं कर रही हूं। मैं सिर्फ ये कह रही हूं कि बाहर धूप में जाओ लेकिन वे क्या करते हैं? वे अपनी कार से बाहर आते हैं और कहते हैं, 'हाय मुझे यह चाहिए, मुझे वह चाहिए।' 40 साल के स्टार किड्स या 30-35 साल की लड़कियां गुलाबी चश्मा पहनती हैं और बच्चों की तरह व्यवहार करती हैं।

बता दें कंगना कई बार रणबीर कपूर पर निशाना साध चुकी हैं। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘तेजस’ थी, जिसमें वह एक एयरफोर्स पायलट के रूप में दिखीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री