अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुई। मुंबई के एक स्पेशल स्कूल में हुए इस कार्यक्रम काजोल के साथ बॉबी देओल भी नजर आए। इस इवेंट के कुछ क्लिप्स पैपराजी विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इन क्लिप्स के एक छोटे से हिस्से में काजोल किसी से बात करते दिख रही हैं और वहीं बात करते हुए ही वो उंगलियों से अपने दांत साफ करती हैं। काजोल ऐसा करते हुए काफी फनी लग रही हैं बस, यही मोमेंट कैमरे में कैप्चर हो गया है, जिसके बारे में लोग अजब-गजब कॉमेंट्स कर रहे हैं।














