न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिमी शेरगिल ने कहा, कलाकार का नहीं होता कोई कंफर्ट जोन, मां को राखी बांध यूजर्स के निशाने पर आईं अंकिता

जिमी शेरगिल अब तक कई विविध भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। हालांकि उन्हें उतनी शौहरत नहीं मिली जिसके वे हकदार थे, लेकिन इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 1:36:16

जिमी शेरगिल ने कहा, कलाकार का नहीं होता कोई कंफर्ट जोन, मां को राखी बांध यूजर्स के निशाने पर आईं अंकिता

जिमी शेरगिल अब तक कई विविध भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। हालांकि उन्हें उतनी शौहरत नहीं मिली जिसके वे हकदार थे, लेकिन इसके बावजूद वे एक्टिंग के मोर्चे पर मजबूती से डटे हुए हैं और फैंस को अलग एहसास दे रहे हैं। उन्हें चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है। वे फिल्मों के साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव हैं। जिमी का मानना है कि जैसे कामिक किरदारों को निभाना कठिन होता है, वैसे ही सीरियस कैरेक्टर को निभाना भी आसान नहीं होता।

जिमी अब ‘चूना’ और ‘रणनीति : बालाकोट एंड बियोंड’ में गंभीर भूमिकाओं में दिखेंगे। जिमी से जब दैनिक जागरण की ओर से पूछा गया कि क्या वे गंभीर भूमिकाएं निभाने में ज्यादा सहज महसूस करते हैं और क्या यह उनका कंफर्ट जोन है? तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि कलाकार का कोई भी कंफर्ट जोन होता है। गंभीर भूमिकाएं निभाना आसान नहीं होता है।

उन किरदारों में उतरने में भी मुझे 2-3 दिन लग जाते हैं। ऐसा नहीं होता है कि अभी सेट पर गए और उस किरदार में चले गए। 2-3 दिन में धीरे-धीरे कलाकार उस पात्र से जुड़ता है कि अच्छा फलां किरदार की यह बात मुझे अच्छी लग गई है अब मैं इस चीज को पकड़कर ही आगे बढ़ूंगा। जैसे ‘चूना’ वेबसीरीज में मेरा जो किरदार है, वह बहुत ही अप्रत्याशित है। ऐसे स्वभाव वाले व्यक्ति की भूमिका मैंने पहले किसी रोल में नहीं निभाई है।

वह कभी अचानक से किसी की ओर बढ़ेगा, फिर रुक जाएगा, कुछ सोचेगा, फिर बिना कुछ बोले चला जाएगा। कभी धीरे से बात करेगा, तो कभी चिल्ला भी देगा। ऐसे अप्रत्याशित किरदारों को समझने में समय लगता है। जिम्मेदारी भी होती है कि वह किरदार आपके पिछले निभाए किरदार से अलग होना चाहिए।

13 अगस्त को हो गया था अंकिता लोखंडे के पिता का निधन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। अब बुधवार (30 अगस्त) को रक्षाबंधन के मौके अंकिता ने मां और परिवार के साथ त्योहार मनाया। वह मां को राखी बांधती नजर आईं और उनके साथ उनकी मौसी भी दिखीं। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को यह जश्न रास नहीं आया। वे कह रहे हैं कि पिता को गुजरे महीनाभर भी नहीं हुआ और ये खुशियां मना रहे हैं।

दरअसल अंकिता ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह पूजा की थाली लिए मां को तिलक करती हैं और राखी बांधती हैं। अंकिता ने कैप्शन में लिखा, 'मैं वादा करती हूं कि मम्मी मैं आपको आखिरी सांस तक यूं ही प्रोटेक्ट करती रहूंगी। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। मौसी आपको भी ढेर सारा प्यार।' इस पोस्ट को देख यूजर्स ने अंकिता को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'आप राखी कैसे सेलिब्रेट कर सकते हो।

आपके पिता के हाल ही निधन हुआ था। आप सालभर तो त्योहार नहीं मना सकते हो।’ दूसरे ने लिखा, 'आपको ये शो ऑफ करने की जरूरत नहीं है। सभी अपने माता-पिता को यूं ही प्यार करते हैं। इस तरह आप हमारे त्योहार और ट्रेडिशंस को बर्बाद मत करो।' हालांकि कुछ यूजर्स ने अंकिता को सपोर्ट भी किया है। उल्लेखनीय है कि अंकिता के पिता शशिकांत लोखंडे ने 13 अगस्त 2023 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वे 68 साल के थे। अंकिता ने पिता को कांधा भी दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार