Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ईशा ने बयां किया तलाक का दर्द, शादी के 14 साल बाद टिम्मी से हुई थीं अलग, बेटी के लिए सताता था यह डर

मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर और उनके पति टिम्मी नारंग का एक साल पहले तलाक हो गया था। वे पिछले साल नवंबर में अलग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 7:17:00

ईशा ने बयां किया तलाक का दर्द, शादी के 14 साल बाद टिम्मी से हुई थीं अलग, बेटी के लिए सताता था यह डर

मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर और उनके पति टिम्मी नारंग का एक साल पहले तलाक हो गया था। वे पिछले साल नवंबर में अलग हो गए थे। उनकी शादी करीब 14 साल चली। उनके एक 9 साल की बेटी रियाना हैं। इस बीच ईशा (48) ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया। ईशा ने कहा कि तब मैं रियाना के साथ नारंग हाउस से बाहर जा रही थी। मेरी बेटी एक खास माहौल में बड़ी हुई थी, जब वो पैदा हुई थी तो घर में सभी सुविधाएं मौजूद थीं, इसलिए मुझे पता नहीं था कि यह सब मैं उसे कैसे दे पाऊंगी।

मुझे इसी बात का डर सताता था। मैंने नारंग हाउस के पास एक जगह खरीदी, क्योंकि उसके पिता टिम्मी नारंग और चचेरे भाई वहां रहते हैं। रियाना को अपना नया घर काफी पसंद है। इसमें टिम्मी अक्सर रियाना के साथ समय बिताने के लिए आते हैं। हम भले ही पति-पत्नी के तौर पर अलग हो गए हैं, लेकिन अपनी बेटी के लिए हम माता-पिता के तौर पर एक साथ हैं और हमेशा रहेंगे। टिम्मी को तलाक देना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। लेकिन अगर मैं उन्हें तलाक नहीं देतीं तो यह मेरी वैल्यूज के खिलाफ होता।

हम सहमति से अलग हो गए, लेकिन यह मेरे लिए काफी मुश्किल था। मुझे कुछ जवाब चाहिए थे, जो मुझे यूनिवर्स से मिले। मैं बहुत आध्यात्मिक हूं, इसलिए मुझे लगा कि साथ रहकर लगातार लड़ने-झगड़ने के बजाय अलग हो जाना ही बेहतर है। मुझे लगता है कि जीवन आजादी से बहने के बारे में है, मैं जो सबसे अच्छा कर सकती थी वही किया, क्योंकि मैं जियो और जीने दो की बात पर विश्वास करती हूं।
isha koppikar,actress isha koppikar,timmy narang,businessman timmy narang,isha timmy,isha divorce,isha daughter टिम्मी ने इस बात के लिए ईशा से मांगी थी माफी

टिम्मी ने ऐसे समय में तलाक का ऐलान किया था, जब मैं उसके लिए तैयार ही नहीं थीं। मैं इस बात को लेकर काफी परेशान थीं कि रियाना कैसे रिएक्ट करेगी? मैं चाहती थीं कि रियाना इसे धीरे-धीरे अपनाएं। मैं उसके साथ इस मुद्दे पर अलग तरीके से बात करना चाहती थी, लेकिन उससे पहले ही टिम्मी ने तलाक का ऐलान करके दुनिया को बता दिया। उसे बाद में इस गलती का एहसास भी हुआ, जिसके लिए उसने माफी भी मांगी। अब हम दोस्तों की तरह हैं।

मुझे लगता है कि जब आप एक-दूसरे से कुछ भी उम्मीद नहीं करते हैं तो रिश्ते बेहतर होते हैं। ईशा की पहली हिंदी फिल्म साल 2000 में आई 'फिजा' थी। उन्होंने 'डरना मना है', 'कयामत', 'दिल का रिश्ता', 'पिंजर', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'डॉन' और 'कृष्णा कॉटेज' सहित कई फिल्मों में काम किया। ईशा को 'बचके तू रहना', 'खल्लास' और 'इश्क समंदर' जैसे गानों के लिए खूब प्यार मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका