न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

India’s Got Latent: महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को भेजा समन, समय-रणवीर केस में होगी पूछताछ

राखी सावंत भी India’s Got Latent के एक एपिसोड में शामिल हुई थीं। हालांकि, यह रणवीर इलाहाबादिया वाला एपिसोड नहीं था, लेकिन जिस एपिसोड में वह आई थीं, उसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

Posts by : Abhishek Sharma | Updated on: Fri, 21 Feb 2025 4:02:55

India’s Got Latent: महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को भेजा समन, समय-रणवीर केस में होगी पूछताछ

समय रैना के शो India’s Got Latent में रणवीर इलाहाबादिया के विवादित सवाल के बाद बवाल मचा हुआ है। उन्होंने पैरेंट्स को लेकर एक आपत्तिजनक सवाल किया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी यूट्यूबर को फटकार लगाई है। अब रणवीर इलाहाबादिया के बाद आशीष चंचलानी भी सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश होने वाले हैं, जहां उनके मामले पर सुनवाई होगी।

इसी बीच राखी सावंत भी मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें समन भेजा है और 27 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है।

दरअसल, राखी सावंत भी India’s Got Latent के एक एपिसोड में शामिल हुई थीं। हालांकि, यह रणवीर इलाहाबादिया वाला एपिसोड नहीं था, लेकिन जिस एपिसोड में वह आई थीं, उसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। खास बात यह है कि India’s Got Latent के जिस एपिसोड को 4 करोड़ लोगों ने देखा, उसी में राखी सावंत मौजूद थीं।

राखी सावंत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। इससे पहले, 24 फरवरी को आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। वहीं, समय रैना ने 17 मार्च तक का वक्त मांगा था, लेकिन महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनकी यह मांग खारिज कर दी है।

गौरतलब है कि राखी सावंत जिस एपिसोड में शामिल हुई थीं, उसे अब डिलीट कर दिया गया है। दरअसल, समय रैना ने अपने शो India’s Got Latent के सभी एपिसोड्स को हटा दिया है। खास बात यह है कि राखी सावंत वाला एपिसोड यूट्यूब पर 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था।

विवादों में फंसी राखी सावंत

समय रैना के शो में राखी सावंत ने भी कुछ ऐसे कमेंट किए थे, जिनके कारण वह ट्रोल हो रही थीं। हालांकि, रणवीर इलाहाबादिया के विवाद के बाद राखी सावंत ने सफाई देते हुए कहा था, "गलती हो गई, माफ कर दो।" राखी सावंत अक्सर अपने बयानों और विवादों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। दिलचस्प बात यह है कि समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ राखी सावंत को ही फॉलो करते हैं।

कहां हैं समय रैना?

समय रैना अपने शो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हालांकि, इन विवादों के बीच उन्होंने कनाडा में अपना पहला शो किया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो के दौरान उन्होंने कहा, "शायद समय खराब चल रहा है मेरा, पर याद रख लेना दोस्तों, मैं समय हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ