न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'किल' में अपने किरदार को लेकर राघव जुयाल ने कही यह बात, मुझे पूरा विश्वास था...

किल स्टार राघव जुयाल का कहना है कि जब उन्होंने निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित एक्शन मूवी के लिए पहली बार ऑडिशन दिया था, तभी उन्हें पता था कि किल उनके लिए इंडस्ट्री में दरवाजे खोलने जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 Jul 2024 6:52:15

'किल' में अपने किरदार को लेकर राघव जुयाल ने कही यह बात, मुझे पूरा विश्वास था...

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म किल हाल के समय की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बन गई है। आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में जिस तरह की हिंसा देखने को मिलती है, उसे बॉलीवुड में भी दिखाया गया है। यह फिल्म बॉलीवुड में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हाल ही में अभिनेता राघव जुयाल ने बताया कि उन्हें कैसे पता था कि उनका किरदार एक अभिनेता के तौर पर उनके लिए इंडस्ट्री में दरवाजे खोलेगा।

"किल" स्टार राघव जुयाल का कहना है कि जब उन्होंने निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित एक्शन मूवी के लिए पहली बार ऑडिशन दिया था, तभी उन्हें पता था कि "किल" उनके लिए इंडस्ट्री में दरवाजे खोलने जा रही है। अपने निर्माताओं द्वारा भारत की अब तक की सबसे हिंसक फिल्म के रूप में प्रचारित, यह फिल्म तीसरे सप्ताह में भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। लक्ष्य और तान्या मानिकतला अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

जुयाल जो अपने डांसिंग स्किल्स के साथ-साथ कई डांस रियलिटी शो में होस्ट के तौर पर कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं, फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया, "ऑडिशन देखते हुए मुझे लगा कि यह किरदार इस इंडस्ट्री में एक अभिनेता के तौर पर मेरे लिए दरवाजे खोलने वाला है और ऐसा हुआ भी। सभी को यह पसंद आया और मुझे बेहतरीन समीक्षाएं मिलीं।"

"किल" सेना के कमांडो अमृत की कहानी है, जो उस ट्रेन में चढ़ता है जिस पर उसकी प्रेमिका और उसका परिवार भी यात्रा कर रहा होता है। हालांकि, चीजें तब गड़बड़ा जाती हैं जब फानी (जुयाल) और उसका गिरोह ट्रेन में घुस जाता है और उसके यात्रियों को बेरहमी से मारना शुरू कर देता है। अपने किरदार फानी का चित्रण उनके लिए "टर्निंग पॉइंट" बन गया है, यह स्वीकार करते हुए जुयाल ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप का संदेश मिला था।

अपने साक्षात्कार में आगे बात करते हुए राघव जुयाल ने कहा, अनुराग कश्यप सर ने मुझे मैसेज किया और कहा, 'मैंने फिल्म देखी है और आपने कमाल कर दिया है। अनुराग सर का मैसेज पढ़ने के मेरा मन हुआ मैं उन्हें फोन करूं और कहूँ, 'सब तारीफें ठीक हैं लेकिन मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं। अगर आप मुझे एडी भी बनाते हैं तो भी कोई बात नहीं।’ अपनी बात को आगे जारी रखते हुए राघव ने कहा कि अब वो रोमांटिक शैली में काम करना चाहते हैं। "मैं कुछ रोमांटिक प्रोजेक्ट करना चाहता हूं। जैसे इम्तियाज अली या किसी और के साथ, ताकि मैं अपने 'रूहानी' पक्ष को खोज सकूं।”

गौरतलब है कि जुयाल ने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने पहले "नवाबजादे", “किसी का भाई किसी की जान”और "एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस" फ्रैंचाइजी फिल्मों में काम किया था और डांस शो "डांस प्लस" की मेजबानी की थी। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, लेकिन राघव को इनसे कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं हुआ। उनका कहना था कि इन फिल्मों में काम करके मेरे में अभिनय का शौक पैदा हुआ। मुझे यह समझ आया कि अभिनय क्या होता है। मैंने कोचिंग लेना शुरू कर दिया। पांच साल तक मैंने कई जगहों पर अभिनय सीखा और मैं अब भी कार्यशालाओं में जाता हूं।"

किल की सफलता ने पूरी तरह से फिल्म उद्योग में राघव के दरवाजे खुल गए हैं। राघव जुयाल इन दिनों वेब सीरीज "ग्यारह ग्यारह" में काम कर रहे हैं, जिसका निर्माण भी "किल" के बाद करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट का मिलकर कर रही हैं। इसके अतिरिक्त वह सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन के साथ फ़िल्म "युधरा" में भी नज़र आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री