न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस को हुई ये गंभीर बीमारी, परिवार ने कहा- ये काफी दर्दनाक है

फेमस हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस फ्रंटो टेम्पोरल डिमेंशिया (frontotemporal dementia) नाम की बीमारी से जूझ रहे है। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है। गुरुवार को ब्रूस विलिस के परिवार ने बयान जारी करते हुए इस बात का ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 1:38:08

हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस को हुई ये  गंभीर बीमारी,  परिवार ने कहा- ये काफी दर्दनाक है

फेमस हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस फ्रंटो टेम्पोरल डिमेंशिया (frontotemporal dementia) नाम की बीमारी से जूझ रहे है। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है। गुरुवार को ब्रूस विलिस के परिवार ने बयान जारी करते हुए इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि 67 साल के ब्रूस को फ्रंटो टेम्पोरल डिमेंशिया (frontotemporal dementia) हो गया है। बयान में कहा गया, 'इस बात से बेहद दुख तो हो रहा है, लेकिन हमें ये जानने से राहत मिली है कि उन्हें असल में क्या बीमारी है। FTD एक क्रूर बीमारी है जिसके बारे में हमने कभी नहीं सुना था और जो किसी को भी हो सकती है।' परिवार ने बताया कि ब्रूस बोल नहीं पाते हैं ऐसे में वो फिल्मी दुनिया से दूरी बना रहे हैं।

परिवार ने बयान में बताया कि इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है। उन्होंने लिखा, 'आज के समय में इस बीमारी का इलाज नहीं हो सकता। लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में इसका इलाज ढूंढा जाएगा। जैसे जैसे ब्रूस की ये बीमारी बढ़ रही है हम उम्मीद करते हैं कि मीडिया इस बीमारी पर फोकस कर इसे दूसरों की नजरों में लाएगी ताकि इसको लेकिन सही जागरूकता बढ़े और रिसर्च भी हो।'

परिवार का ये बयान एसोसिएशन ऑफ फ्रंटो टेम्पोरल डिजेनेरेशन की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है। इसपर ब्रूस विलिस की पत्नी एमा हेमिंग विलिस, एक्स वाइफ डिमी मोर, और पांचों बच्चों रुमर, स्काउट, तालुलाह, मेबल और एवलिन ने अपने दस्तखत किए हैं।

क्या है फ्रंटो टेम्पोरल डिमेंशिया?

शुरुआती डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया। ये बीमारी आमतौर पर 40 और 65 की उम्र के बीच शुरू होती है। ये मस्तिष्क के फ्रंटोल और टेम्पोरल लोब को प्रभावित करती है, जिसके कारण व्यवहार में बदलाव, बोलने और लिखने में कठिनाई और याददाश्त कमजोर होने लगती है। aphasia इसका एक लक्षण हो सकता है।

आपको बता दे, ब्रूस विलिस हॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। अपने 4 दशक के करियर में ब्रूस ने कई बढ़िया प्रोजेक्ट्स में काम किया है। ब्रूस को 2 एमी अवार्ड मिले हैं। उन्हें अपनी फिल्म 'डाई हार्ड' और 'द सिक्स्थ सेंस' के लिए जाना जाता है। पिछले कई सालों से वो डायरेक्ट टू वीडियो फिल्मों में काम कर रहे थे। मार्च 2023 में उनकी लेटेस्ट फिल्म Assassin रिलीज होने जा रही है। इसकी शूटिंग एक्टर ने साल 2021 में की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत