न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हेमा कमेटी रिपोर्ट: ट्रांसजेंडर महिला ने लगाए फिल्मकार विनीत पर यौन शोषण के आरोप, पेड़ से बांधकर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

अब इन मामलों के बीच एक ट्रांसजेंडर महिला ने फिल्ममेकर विनीत और उनके चार दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज करवाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 30 Aug 2024 4:22:12

हेमा कमेटी रिपोर्ट: ट्रांसजेंडर महिला ने लगाए फिल्मकार विनीत पर यौन शोषण के आरोप, पेड़ से बांधकर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई फिल्म मेकर्स और एक्टर्स पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। मलयालम फिल्म उद्योग के बड़े संगठनों के अध्यक्ष पद से नामचीन सितारों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें ख्यातनाम अभिनेता मोहनलाल भी शामिल हैं। जिन्होंने फिल्मकार सिद्दीकी पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद अपने संगठन के सभी व्यक्तियों के साथ इस्तीफा दे दिया था। इनमें सिद्दीकी भी शामिल थे, जो संगठन में सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे।

अब इन मामलों के बीच एक ट्रांसजेंडर महिला ने फिल्ममेकर विनीत और उनके चार दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज करवाई है। ट्रांसजेंडर महिला ने दावा किया है कि उसे काम के बहाने विनीत ने घर पर बुलाया था। वहां, उसके साथ गैंगरेप किया गया।

मलयालम अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के बीच, एक ट्रांसजेंडर महिला ने फिल्म निर्माता विनीत और चार अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उसे बांध दिया और केरल के चित्तूर में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Onmanorama की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना 12 अप्रैल को हुई जब विनीत ने पीड़िता को चित्तूर फेरी के पास अपने फ्लैट पर बुलाया था। विनीत ने पीड़िता को अपनी फिल्म का एक सीन समझाने के बहाने से घर पर बुलाया था। शिकायतकर्ता मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती हैं।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि जैसे ही वो विनीत के घर पहुंचीं, विनीत ने उन्हें फिल्म का सीन समझाने के बहाने, उन्हें पेड़ से बांध दिया और उनके साथ रेप किया। आधिकारिक शिकायत के मुताबिक, विनीत ने पीड़िता को छोड़ने से पहले अपने चार दोस्तों को भी उसके साथ रेप करने को कहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता 13 अगस्त को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस के पास पहुंचीं, लेकिन पुलिसवाले पहले मामला दर्ज करने में हिचकिचा रहे थे। इस मामले में चार और आरोपियों की पहचान संतोष वर्की, एलिन जोस परेरा, ब्राइट और अभिलाष के रूप में की गई है।

संतोष साउथ में एक जानामान सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर है। वहीं, अलिन को साउथ में उनकी फिल्मों के रिव्यू और मॉलीवुड कमेंट्री के लिए जाना जाता है। बता दें, इस मामले में नामदर्ज आरोपियों द्वारा अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका