न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोल्डन ग्लोब 2023 में RRR का जलवा, नाटू-नाटू गाने ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड

फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में फिल्म RRR के सॉन्ग नाटू नाटू ने टेलर स्विफ्ट और रिहाना को हरा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jan 2023 9:33:05

गोल्डन ग्लोब 2023 में RRR का जलवा, नाटू-नाटू गाने ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका के लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में हो रहा है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीतने की दौड़ में दुनियाभर से फिल्में मुकाबला कर रही हैं। डायरेक्टर एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने गोल्डन ग्लोब 2023 में धमाल मचा दिया है। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में फिल्म RRR के सॉन्ग नाटू नाटू ने टेलर स्विफ्ट और रिहाना को हरा दिया है। भारतीय सिनेमा के लिए भी यह गर्व की बात है। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' दरअसल, दो कैटगरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर के लिए नॉमिनेट हुई थी।

एसएस राजामौली की फिल्म RRR का 'नाटू नाटू' सॉन्ग साल 2022 के हिट ट्रैक्स में से एक रहा है। इसके तेलुगू वर्जन को वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावानी ने कंपोज किया और काला भैरवा के साथराहुल सिप्लीगुंज ने लिखा है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स लेने के लिए कीरावानी स्टेज पर पहुंचे थे। बता दें कि 2023 के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन्स की घोषणा 12 दिसंबर 2022 को हुई थी।

राम चरण ने बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड जीतने की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। उन्होंने कीरावानी की गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के साथ भी फोटो शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है,'और हम जीत गए, गोल्डन ग्लोब'। केवल राम चरण के लिए ही बल्कि पूरे भारत देश और फिल्म की पूरी टीम के लिए यह बेहद ही गर्व की बात है।

डांस के दौरान मेरे घुटने दर्द कर रहे थे: राम चरण

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर राम चरण ने वैरायटी मैगजीन में कार्यरत मार्क मालकिन को इंटरव्यू देते हुए बताया कि जब वह एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे और 'नाटू नाटू' पर उन्हें जोरदार डांस करना था तो कैसा एक्स्पीरियंस रहा? राम ने कहा कि मेरे घुटने दर्द कर रहे थे, और इसके बारे में बात करते हुए अभी भी शायद कर रहे हैं (हंसते हुए)। यह एक तरह का ब्यूटीफुल टॉर्चर था और देखिए, यह हमें कहां ले आया। हम आज यहां खड़े हैं और इस कार्पेट पर खड़े होकर इसके बारे में बात कर रहे हैं। सबको इसके लिए शुक्रिया।

पूरी टीम थीखुश

जब गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में 'नाटू नाटू' को बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड घोषित किया गया तो पूरी टीम के लिए यह बेहद ही खुशनुमा पल रहा। एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण, सभी ने खड़े होकर तालियां बजाईं और कीरावानी स्टेज पर अवॉर्ड लेने के लिए गए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दे, एसएस राजामौली की फिल्म RRR एक फिक्शनल फिल्म है, जिसकी कहानी दो बहादुर क्रांतिकारियों पर आधारित है- सिताराम राजू और कोमाराम भीम। कहानी 1920 के दशक की दिखाई गई है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आए। हालांकि, आलिया और अजय का स्पेशल अपीयरेंस था। फिल्म पिछले साल मार्च के महीने में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इसने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था। दो दशक में यह पहली फिल्म है जो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश