न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिकंदर का गाना 'हम आपके बिना' रिलीज, दिखी रश्मिका-सलमान की केमेस्ट्री; अरिजीत की आवाज का चला जादू

सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में एक्शन और रोमांस का बेहतरीन मिश्रण होगा, और इसके नए गाने 'हम आपके बिना' को अरिजीत सिंह ने अपनी दिलकश आवाज में गाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 6:06:50

सिकंदर का गाना 'हम आपके बिना' रिलीज, दिखी रश्मिका-सलमान की केमेस्ट्री; अरिजीत की आवाज का चला जादू

सलमान खान की बहुचर्चित और प्रतीक्षित फिल्म सिकन्दर 30 मार्च को ईद के मौके पर दर्शकों को अपने साथ बहाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। टाइगर 3 के बाद सलमान खान के करियर के लिए यह फिल्म बहुत महत्वपूर्ण है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और ए आर मुरुगादास द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर ट्रेड भी काफी आशान्वित है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में जो रुझान सामने आए हैं उससे स्पष्ट हो गया है कि यह फिल्म पहले दिन 50 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी वाली मास एक्शन फिल्म सिकंदर में एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा। सलमान और रश्मिका की जोड़ी को अभिनेता के प्रशंसकों ने पूरी तरह से पास कर दिया है। 31 साल के अंतर के बावजूद दर्शकों को यह जोड़ी पसन्द आ रही है।

सलमान और रश्मिका की जोड़ी के पहले ही तीन गाने बम-बम भोले, जोहरा जबीं और सिकंदर नाचे रिलीज हो चुके हैं। अब फिल्म सिकंदर का नया गाना हम आपके बिना, जो कि रोमांटिक सॉन्ग है, आज 28 मार्च को रिलीज हो चुका है। गाने में सलमान और रश्मिका की खूबसूरत लविंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गीत को जारी होने के बाद श्रोताओं ने हाथों हाथ लिया है। जारी होने के एक घंटे के अंदर ही इसे ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अरिजीत ने इसे गाया भी बड़े दिलकश अंदाज में है। उनकी आवाज सलमान खान और रश्मिका की कैमिस्ट्री में जादू जगा रही है।

देश के नंबर 1 सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म सिकंदर का गाना हम आपके बिना रिलीज हो चुका है। इसे प्रीतम ने कंपोज किया है, गीतकार समीर हैं। इस रोमांटिक गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के लविंग सीन और प्यारे-प्यारे मोमेंट्स दिख रहे हैं। यह दूसरी बार है जब अरिजीत ने सलमान खान के लिए कोई गाना गाया है। इससे पहले अरिजीत सिंह ने सलमान के लिए फिल्म टाइगर में गाना गाया था।

ज्ञातव्य है कि एक विवाद के बाद सलमान खान ने अरिजीत सिंह को अपनी फिल्मों में गाने के लिए मौका नहीं दिया था। वहीं, यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन के जरिए अरिजीत और सलमान की सुलह हुई और तब से अरिजीत सिंह को सलमान के लिए गाना गाने का मौका मिल रहा है।

fourth song released from sikandar,arijit singh voice in sikandar,sikandar movie new song,sikandar arijit singh song release,sikandar film soundtrack,arijit singh romantic song sikandar,sikandar movie music release,salman khan sikandar new song,rasmika mandanna sikandar song,arijit singh magic in sikandar song

सिकंदर फिलहाल अपने एडवांस बुकिंग फेज में हैं। सिकंदर की एडवांस बुकिंग बीती 25 मार्च को शुरू हुई थी और आज 28 मार्च को बुकिंग का चौथा दिन चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?