रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग अनटाइटल फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान शुक्रवार शाम भयानक आग लग गई। फिल्म का यह सेट मुंबई के अंधेरी वेस्ट एरिया में लगा हुआ था। इस हादसे में 32 साल के युवक की मौत हो गई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, आग शाम 4:30 बजे अंधेरी वेस्ट के चित्रकूट स्टूडियो में लगी थी। हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग को स्थगित कर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई फायर बिग्रेड ने बताया कि 29 जुलाई को रात 10:35 तक आग पर काबू पा लिया गया था। स्टूडियो में आग लगने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन वायरल वीडियो और तस्वीरों में भयावह आग और आसमान में काले धुएं को देखा गया। वीडियो में फायर बिग्रेड की गाड़ियों की आवाज भी सुनाई दे रही है।














