न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: शाहरुख खान के बेटे आर्यन से NCB कर रही पूछताछ!

नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से पूछताछ कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 10:00:25

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: शाहरुख खान के बेटे आर्यन से NCB कर रही पूछताछ!

नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से पूछताछ कर रही है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार जिस बॉलीवुड एक्टर के बेटे के इस पार्टी में शामिल होने की बात कही जा रही थी वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन ही हैं। हालाकि, उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इंडिया टुडे को बताया कि आर्यन खान पर किसी भी आरोप में मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही उन्हें अब तक गिरफ्तार किया गया है। NCB ने यह रेड 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' नाम के शिप पर मारी है। यह कार्रवाई कई घंटे चली।

शनिवार रात एनसीबी ने की कार्रवाई

शनिवार को मुंबई के समुद्री में क्रूज पर चल रही एक ड्रग्स पार्टी में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए और 10 लोगों को हिरासत में लिया है। खबरों के मुताबिक, यह जहाज मुंबई से गोवा जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में से दो हरियाणा और दिल्ली के ड्रग तस्कर हैं।

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार, क्रूज से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त हुई है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। छापेमारी में 4 तरह के ड्रग्स MDMA, मेफेड्रोन (Mephedrone), कोकीन (Cocaine) और हशीश (Hashish) जब्त किए गए हैं। NCB ने उन लोगों को हिरासत में लिया गया है जो नशे में थे और ड्रग्स का सेवन करते रंगे हाथों पकड़े गए हैं।

सात घंटे तक चली एनसीबी की रेड

एक पुख्ता टिप मिलने के बाद मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और अन्य एनसीबी अधिकारी जहाज में आम यात्रियों की तरह सवार हुए। मुंबई से रवाना होकर जहाज जैसे ही समुद्र के बीचोंबीच पहुंचा, तभी रेव पार्टी शुरू हुई। इसके बाद एनसीबी के अधिकारी एक्शन में आ गए और सात घंटे तक छापेमारी जारी रही। माना जा रहा है कि इस रेव पार्टी के पीछ दिल्ली की किसी कंपनी का हाथ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?