न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्होंने बाजू पर दिशा पाटनी का फेस टैटू बनवाकर जताया प्यार, ‘टाइगर 3’ का वीडियो हुआ लीक

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ग्लैमरस अवतार और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर छाई रहती हैं। उनका एक्टर टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Aug 2023 6:33:40

इन्होंने बाजू पर दिशा पाटनी का फेस टैटू बनवाकर जताया प्यार, ‘टाइगर 3’ का वीडियो हुआ लीक

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ग्लैमरस अवतार और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर छाई रहती हैं। उनका एक्टर टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हो चुका है। उसके बाद से दिशा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स एलिक के साथ कई बार स्पॉट की गई हैं। दोनों सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। अब एलेक्जेंडर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख फैंस भी सोच में पड़ गए।

दरअसल दिशा और एलेक्जेंडर का वीडियो सामने आया है। इससे यह बात और पुख्ता हो रही है कि दिशा, एलेक्जेंडर को डेट कर रही हैं। एलेक्जेंडर ने अपनी बाजू पर दिशा का फेस टैटू बनवाया है। वीडियो दिशा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में दिशा, टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ पोज देती नजर आईं। इसके बाद कृष्णा ने कैमरा जूम करते हुए एलेक्जेंडर के बाजू पर बना टैटू दिखाया। इसमें एलेक्जेंडर ने दिशा का चेहरा बनवाया हुआ है।

इस वीडियो के साथ एक अन्य स्टोरी में दिशा ने एलेक्जेंडर की एक पिक्चर भी शेयर की है। इसके कैप्शन में दिशा ने लिखा, 'मैं बहुत जुड़ी हुई हूं एलेक्स, मैं कितनी लकी हूं कि तुम मेरे दोस्त हो।' इसके साथ ही दिशा ने तीन हार्ट वाले इमोजी भी लगाए हैं। दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल साउथ सुपरस्टार सूर्या संग फिल्म 'सूर्या 42' में काम कर रही हैं।

इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म 'योद्धा' भी है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना भी नजर आएंगे। दिशा आखिरी बार 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ दिखी थीं।

disha patani,alexander alex ilic,tiger shroff,tiger 3,katrina kaif,Salman Khan,imran hashmi,krishna shroff

‘टाइगर 3’ के वीडियो में नाचती नजर आ रही हैं कैटरीना कैफ

सुपरस्टार सलमान खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के सेट से एक नया वीडियो रेडिट पर लीक हो गया है। वीडियो में कैटरीना को बैकग्राउंड डांसर्स के साथ एक गाने की शूटिंग करते देखा जा सकता है। गाने को देखकर आपको ‘एक था टाइगर’ के मशहूर अरबी गाने ‘माशाल्लाह’ की याद आएगी।

इस नए गाने का सेट उससे काफी मिलता-जुलता है। कैटरीना के डांस मूव्स भी काफी हद तक देखे हुए लग रहे हैं। हालांकि कैटरीना का चेहरा पूरी तरह से दिख नहीं रहा। उल्लेखनीय है कि ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के दौरान सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जा रहा है। बीते दिनों ङी एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें सलमान के साथ शाहरुख खान भी ‘टाइगर 3’ के सेट पर कैप्चर किए गए थे।

बता दें कि 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। इसका डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया है। सलमान और कैटरीना के साथ एक्टर इमरान हाशमी भी इसमें मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत