बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिटनेस और टोन्ड बॉडी के साथ-साथ बोल्ड अंदाज के लिए भी फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस के हॉट और बोल्ड लुक्स सोशल मीडिया पर छाए रहते है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन में बीजी है। इस बीच दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के लिए दिशा कॉलेज स्टूडेंस्ट्स के साथ दिखाई दे रही हैं और इस क्राउड में दिशा के लिए काफी जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। ऐसे में हैवी डिमांड के बीच दिशा ने अपने इन क्रेजी फैंस के साथ सेल्फी ली। हालाकि, इस दौरान दिशा पाटनी ने काफी छोटी ड्रेस पहन रखी थी।














