न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिनो मोरिया ने अब इसलिए लिया बिपाशा बसु का नाम, ‘राज’ फेम जोड़ी ने लंबे समय तक किया था एक-दूसरे को डेट

‘राज’ फेम एक्टर डिनो मोरिया हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। डिनो ने क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री आवास पर ईसाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 10:55:41

डिनो मोरिया ने अब इसलिए लिया बिपाशा बसु का नाम, ‘राज’ फेम जोड़ी ने लंबे समय तक किया था एक-दूसरे को डेट

‘राज’ फेम एक्टर डिनो मोरिया हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। डिनो ने क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री आवास पर ईसाई समुदाय के लिए आयोजित लंच में हिस्सा लिया था। उसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वहां की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिनमें वे मोदी के साथ नजर आए। डिनो अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं और वे समय-समय पर फैंस को फोटो और वीडियो के माध्यम से अपनी एक्टीविटीज से रूबरू भी कराते रहते हैं।

बहरहाल ‘द एम्पायर' वेब सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में जबरदस्त वापसी करने वाले डिनो को अब फिर से अच्छे ऑफर मिलने लगे हैं। डिनो ने अब एक इंटरव्यू दिया है जिसमें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातें कीं। डिनो हमेशा एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

डिनो ने ‘बॉलीवुड बबल’ के साथ बातचीत की। एक मजेदार रैपिड फायर के दौरान जब डिनो से उनका फेवरेट को-एक्टर पूछा गया तो उन्होंने तुरंत बिपाशा का नाम लिया। दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया था। उन्होंने करिअर की शुरुआत में ही डेट करना शुरू कर दिया था। अब वे आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन आज भी अच्छे दोस्त हैं।

dino morea,actor dino morea,bipasha basu,actress bipasha basu,dino bipasha,raaz movie,dino bipasha date,dino bipasha relationship

डिनो ने साल 1999 में इस फिल्म से शुरू किया था एक्टिंग करिअर

जब डिनो से पूछा गया कि क्या वे अब रिश्ते को अलग नजरिए से देखते हैं तो उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं और जैसे-जैसे विभिन्न अनुभवों और रिश्तों से गुजरते हैं, आपको जीवन बहुत अलग तरीके से दिखने लगता है। आपकी इच्छाएं कम होती जाती हैं। जब आप बड़े होते हैं तो कुछ चीजे बदल जाती हैं। एहसास होता है कि आप एक दोस्त चाहते हैं आप एक साथी चाहते हैं। आप कोई ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो आपको समझता है।

डिनो के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार तेलुगू फिल्म 'एजेंट' में नजर आए थे, पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। डिनो 90 के दौर के प्रमुख मॉडल्स में से थे। उन्होंने मॉडलिंग के साथ-साथ फिल्मों में किस्मत आजमाने का फैसला किया और साल 1999 में ‘प्यार में कभी-कभी’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया।

उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई साल 2002 में रिलीज हुई ‘राज’ ने। इस म्यूजिकल हॉरर फिल्म में डिनो के साथ बिपाशा लीड रोल में थीं। बता दें कि 48 साल के डिनो आज भी कुंवारे हैं, जबकि बिपाशा की एक्टर व मॉडल करण सिंह ग्रोवर से शादी हो चुकी है और उनके एक साल की बेटी देवी भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम