न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhamaal के चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होने वाली है शूटिंग

धमाल के तीसरे पार्ट में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। चौथे पार्ट में भी उसी स्टार कास्ट की वापसी की संभावना है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 9:48:26

Dhamaal के  चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होने वाली है शूटिंग

डायरेक्टर इंदर कुमार की फिल्म ‘धमाल’ के तीनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ‘धमाल’ एक बेहद पॉपुलर कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी है, और अब इंदर कुमार इसके चौथे पार्ट के साथ वापसी कर रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। ‘धमाल’ के तीसरे पार्ट में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। चौथे पार्ट में भी उसी स्टार कास्ट की वापसी की संभावना है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2025 में शुरू होने वाली है, हालांकि मेकर्स की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

‘धमाल 4’ की शूटिंग कहां होगी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धमाल 4’ की शूटिंग मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में होगी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम पिछले कुछ समय से चल रहा था, और पहले इसका काम 2024 के अंत में शुरू होने वाला था, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि शूटिंग मार्च 2025 में शुरू हो जाएगी।

इसके अलावा, खबरें यह भी बता रही हैं कि डायरेक्टर इंद्र कुमार ‘मस्ती’ फिल्म के चौथे पार्ट पर भी काम कर रहे हैं, हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बहरहाल, ‘धमाल’ का तीसरा पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी और यह हिट रही थी।

पहले और दूसरे पार्ट ने कैसा प्रदर्शन किया?

अजय देवगन पहले और दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं थे, बल्कि इसमें संजय दत्त को कास्ट किया गया था। साल 2007 में रिलीज हुए पहले पार्ट ने सेमी हिट का दर्जा प्राप्त किया था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32.51 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे पार्ट का रिलीज साल 2011 में हुआ था, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 45 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?