न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए बुरी खबर, दिल्ली शो कैंसिल

दिल्ली पुलिस के लाइसेंस यूनिट ने कल यानी रविवार 28 अगस्त को सिविक सेंटर में होने वाले स्टैंडअप कॉमेडिन मुनव्वर फारूकी के शो को मंजूरी नहीं दी है। दरअसल, विश्व हिन्दू परिषद ने दिल्ली पुलिस को लेटर लिख मुनव्वर के शो को कैंसिल करने की मांग की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Aug 2022 9:27:50

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए बुरी खबर, दिल्ली शो कैंसिल

दिल्ली पुलिस के लाइसेंस यूनिट ने कल यानी रविवार 28 अगस्त को सिविक सेंटर में होने वाले स्टैंडअप कॉमेडिन मुनव्वर फारूकी के शो को मंजूरी नहीं दी है। दरअसल, विश्व हिन्दू परिषद ने दिल्ली पुलिस को लेटर लिख मुनव्वर के शो को कैंसिल करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर यह शो हुआ तो विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के सदस्य इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ये लेटर विश्व हिन्दू परिषद के दिल्ली प्रेजिडेंट सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को लिखा था जिसके बाद दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग यूनिट ने यह कदम उठाया है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने यूनिट को रिपोर्ट देते हुए कहा था कि मुनव्वर के शो से 'इलाके के सांप्रदायिक सौहार्द्र पर असर पड़ेगा।'

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए बुरी खबर, दिल्ली शो कैंसिल

इस लेटर में लिखा था, 'मुनव्वर फारूकी नाम का एक कलाकार दिल्ली के सिविक सेंटर में केदारनाथ स्टेडियम में 28 अगस्त को एक शो आयोजित कर रहा है। यह व्यक्ति अपने शो में हिन्दू देवी- देवताओं व सनातन धर्म के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते रहते है, जिसके कारण अभी हाल ही में भाग्य नगर में सांप्रदायिक तनाव भड़क गया था। मेरा आपसे निवेदन है कि इस शो को तुरंत रद्द करें, अन्यथा विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो का विरोध करेंगे और प्रदर्शन करेंगे।'

पहले भी हुआ था शो कैंसिल

इससे पहले बेंगलुरु और मुंबई में भी पुलिस ने मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। हिन्दू संगठनों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि फारूकी ने अपने कार्यक्रमों में भगवान राम और देवी सीता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करके हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। 2021 में मुनव्वर फारूकी को अपने शो में एक जोक की वजह से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्होंने महीनाभर जेल में काटा था। तभी से कॉमेडियन के शो कानून और प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं।

बता दें कि मुनव्वर फारूकी को कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में देखा गया था। इस शो में मुनव्वर ने कई सेलेब्स को पीछे छोड़ जीत हासिल की थी। हालांकि इससे उनके कॉमेडी करियर को खास फायदा नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन