न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेडपूल एंड वूल्वरिन: एडवांस में अब तक कमाई 5 करोड़, पहला वीकेंड 100 करोड़ के पार, पहला सप्ताह 160 करोड़

डेडपूल एंड वूल्वरिन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन से पूर्व एडवांस में एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jul 2024 1:39:46

डेडपूल एंड वूल्वरिन: एडवांस में अब तक कमाई 5 करोड़, पहला वीकेंड 100 करोड़ के पार, पहला सप्ताह 160 करोड़

हॉलीवुड के ख्यातनाम फिल्म स्टूडियो मार्वल की अगली पेश 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस फिल्म को लेकर हॉलीवुड भी काफी खुश दिखाई दे रहा है। उसे उम्मीद है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफलता के नए रिकॉर्ड बनाने में सफल होगी। इसी उम्मीद को जिंदा रखते हुए भारत में इस फिल्म को वितरित कर रही संस्था ने फिल्म प्रदर्शन से 11 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, जो धीरे-धीरे अब परवान चढ़ने लगी है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन से पूर्व एडवांस में एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इन टिकटों की बिक्री से हुई कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने अब तक पांच करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो सकती है। फिल्म की रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, प्री-बुकिंग में इजाफा होगा।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक सिर्फ पांच फिल्में ही पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छू पाई हैं। इनमें 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने 65 करोड़ रुपये कमाए और यह फिल्म पहले स्थान पर है।

मार्वल स्टूडियो की इस फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। दर्शकों को एक बार फिर वेड विल्सन के किरदार में रयान रेनॉल्ड्स और लोगन के किरदार में ह्यू जैकमैन को देखने का मौका मिलेगा। इनके अलावा पॉल वर्निक, जेब वेल्स और रेट रीज़ भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म 26 जुलाई 2024 को रिलीज होगी।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्में अपना दमखम दिखा रही हैं। एक तरफ जहां कल्कि 2898 एडी, इंडियन 2 और बैड न्यूज जैसी फिल्में भारत और विदेशों में अच्छी कमाई कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की सरफिरा अपने बजट का आधा पैसा भी नहीं निकाल पा रही है। यह तय है कि इन सभी फिल्मों के कारोबार पर 'डेडपूल और वूल्वरिन' का जबरदस्त प्रभाव पड़ेगा बल्कि अक्षय कुमार अभिनीत सरफिरा के पूर्ण रूप से सिनेमाघरों से बाहर होने की संभावना है। आगामी सप्ताह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन तब्बू की बहुप्रतीक्षित औरों में कहाँ दम था, के अतिरिक्त जाह्नवी कपूर अभिनीत थ्रिलर उलझ और 12th फेल के बाद विक्रांत मैसी की फिल्म साबरमती रिपोर्ट का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को अच्छी उम्मीद है, लेकिन इन फिल्मों के कारोबार पर भी मार्वल स्टूडियो की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का असर नजर आएगा।

हॉलीवुड के साथ-साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस को भी उम्मीद है कि डेडपूल एंड वूल्वरिन जहाँ अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ के आंकड़ें को पार करने में सफल हो जाएगी, वहीं यह फिल्म अपने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिम करवाने में सफल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री