सफेद साड़ी में चित्रांगदा सिंह ने ढाया कहर, कैमरे के सामने दिए एक से बढ़कर एक पोज
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ह्वाइट साड़ी में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Wed, 10 Aug 2022 1:45:20
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ह्वाइट साड़ी में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। अपने इस फोटोशूट के दौरान चित्रांगदा ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और डस्की मेकअप का इस्तेमाल किया है। स्मोकी आईज और होठों पर ब्राउन लिपस्टिक लगाकर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। वह अपनी हर अदा में बेहद खूबसूरत और हॉट दिखाई दे रही हैं। आपको बता दे, चित्रांगदा सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके बाद 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम किया।