उर्फी जावेद में टैलेंट कूट-कूट कर भरा है। कभी बोरे से ड्रेस बनाना तो कभी प्लास्टिक की कपड़े सुखाने वाले रस्सी से ही फैशन के नाम पर स्टाइलिंग कर देना। यह केवल उर्फी जावेद ही कर सकती हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है। उर्फी जावेद को अक्सर अलग-अलग लुक्स में देखा जाता है। फूलों से लेकर कॉटन कैंडी तक से वह ड्रेस बना चुकी हैं। पुराने कपड़ों को अगर नया लुक देना हो, तो वह कोई उर्फी जावेद से सीखे। उर्फी जावेद हमेशा से ही कमाल कर दिखा देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही उन्होंने किया है। इस बार उर्फी ने क्रीम कलर की नाइटी पहनकर फोटोशूट कराया है। ग्लैमरस लुक देने के लिए उर्फी जावेद ने इसके साथ नेक में एक तार में पिरोया हुआ रोज पहना है, जो कपड़े से ही बनाया हुआ है। पीछे से यह ड्रेस बैकलेस है। बालों को नूडल्स लुक दिया है। न्यूड मेकअप और ग्लोसी लिपस्टिक के साथ लुक को कम्प्लीट किया है। पिंक बैकग्राउंड पर उर्फी जावेद ने जमीन पर बैठकर फोटोशूट कराया है।














