Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिंदी सिनेमा के लिये एक बूस्टर साबित हो सकती है 'ब्रह्मास्त्र', 30 करोड़ से खुलेगा खाता!

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन के फ्लॉप होने के बाद अब हर किसी को अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र से उम्मीद है। इस फिल्म को बनने में लगभग 9 साल का समय लगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Sep 2022 9:39:16

 हिंदी सिनेमा के लिये एक बूस्टर साबित हो सकती है 'ब्रह्मास्त्र', 30 करोड़ से खुलेगा खाता!

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन के फ्लॉप होने के बाद अब हर किसी को अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र से उम्मीद है। इस फिल्म को बनने में लगभग 9 साल का समय लगा। अयान मुखर्जी ने फिल्म पर काफी मेहनत की है। फिर चाहें बात कहानी की हो या फिल्म में इस्तेमाल होने वाले VFX की। आलिया भट्ट और रणबीर की जोड़ी इस फिल्म के जरिये पहली बार बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने को तैयार है। हांलाकि, फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड भी चल रहा है। पर लगता है कि बायकॉट ट्रेंड से फिल्म के बिजनेस पर असर नहीं पड़ने वाला है क्यूंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी रही है। ओपनिंग डे के लिये अब तक ब्रह्मास्त्र की 2 लाख से अधिक टिकट बेची जा चुकी हैं। वहीं पहले वीकेंड के लिये 3 लाख टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े कहते हैं कि आलिया और रणबीर की फिल्म पहले दिन 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर सकती है। ब्रह्मास्त्र हिंदी सिनेमा के लिये एक बूस्टर डोज साबित हो सकती है, जो दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ-साथ खूब कमाई भी करने वाली है। खुशी की बात ये है कि ब्रह्मास्त्र मेट्रो सिटी और छोटे शहरों दोनों में ही अच्छी कमाई करने वाली है।
कहा जा रहा है कि पोस्ट पैंडेमिक के बाद ब्रह्मास्त्र बेस्ट एडवांस बुकिंग फिल्म बन गई है। अब जिस फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी शानदार रही है, तो सोचिये फिल्म पहले हफ्ते कितने करोड़ का कारोबार कर सकती है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा शाहरुख खान का कैमियो है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology