न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रह्मास्त्र ने सिर्फ 3 दिन में बना डाले ये 4 बड़े रिकॉर्ड, साउथ में भी फिल्म कर रही जबरदस्त कमाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' को मिले-जुले रिव्यूज मिले लेकिन उसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। सोशल मीडिया के बॉयकॉट ट्रेंड, नेगेटिव परसेप्शन और खराब रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े शानदार हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Sep 2022 10:45:19

ब्रह्मास्त्र ने सिर्फ 3 दिन में बना डाले ये 4 बड़े रिकॉर्ड, साउथ में भी फिल्म कर रही जबरदस्त कमाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' को मिले-जुले रिव्यूज मिले लेकिन उसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। सोशल मीडिया के बॉयकॉट ट्रेंड, नेगेटिव परसेप्शन और खराब रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े शानदार हैं। पहले 3 दिन मिलाकर 'ब्रह्मास्त्र' ने हिंदी में 112.20 करोड़, इंडिया में 124.49 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 226.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है। इसके साथ ही फिल्म ने कुछ बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं। आइए बताते हैं क्या हैं ये रिकॉर्ड:...

हिंदी में टॉप ओपनिंग वीकेंड

KGF 2- 193.99 करोड़ रुपये
सुल्तान- 180.36 करोड़ रुपये
वॉर- 166.25 करोड़ रुपये
भारत- 150.10 करोड़ रुपये
प्रेम रतन धन पायो- 129.77 करोड़ रुपये
बाहुबली 2- 128 करोड़ रुपये
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान- 123 करोड़ रुपये
संजू- 120.06 करोड़ रुपये
टाइगर जिंदा है- 114.93 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र- 111.20 करोड़ रुपये
पद्मावत- 109 करोड़ रुपये (+ 5 करोड़ रुपये पेड प्रीव्यू)। आपको बता दे, कई जगह इन पेड प्रीव्यू को 'पद्मावत' के कलेक्शन में नहीं गिना जाता, कहीं गिना भी जाता है। अगर पेड प्रीव्यू को कलेक्शन में गिनें तो 'ब्रह्मास्त्र' टॉप 10 से बाहर हो जाएगी।

नॉन हॉलिडे ओपनिंग वीकेंड

KGF 2, RRR, 'वॉर' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान ला दिया था। लेकिन एह सभी फ़िल्में शुक्रवार को रिलीज नहीं हुई। बॉक्स ऑफिस पर हफ्ते के आखिरी तीन दिनों का जो नॉर्मल वीकेंड होता है, उसमें 'ब्रह्मास्त्र' ने इंडिया में 124.49 करोड़ रुपये कमाए। 3 दिन के नॉर्मल वीकेंड के हिसाब से 'ब्रह्मास्त्र' का ये कलेक्शन, हिंदी फिल्मों का चौथा बेस्ट ओपनिंग वीकेंड है। इस लिस्ट में टॉप 5 फिल्में हैं:

बाहुबली 2 - 128 करोड़ रुपये
संजू - 120.06 करोड़ रुपये
टाइगर जिंदा है- 114.93 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र - 111.20 करोड़ रुपये
हैप्पी न्यू ईयर - 108.86 करोड़ रुपये

एक दिन में बेस्ट कमाई

वॉर- 53.35 करोड़ रुपये (पहले दिन)
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान- 52.25 करोड़ रुपये (पहले दिन)
संजू- 46.71 करोड़ रुपये (तीसरे दिन)
टाइगर जिंदा है- 45.53 करोड़ रुपये (तीसरे दिन)
हैप्पी न्यू ईयर- 44.97 करोड़ रुपये (पहले दिन)
दंगल- 42.41 करोड़ रुपये (तीसरे दिन)
भारत- 42.30 करोड़ रुपये (पहले दिन)
ब्रह्मास्त्र- 41.20 करोड़ रुपये (तीसरे दिन)
बजरंगी भाईजान- 38.75 करोड़ रुपये (तीसरे दिन)
संजू- 38.60 करोड़ रुपये (दूसरे दिन)

साउथ में बॉलीवुड की दमदार कमाई

बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में 'ब्रह्मास्त्र' ने 34.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन तो साउथ से जुटाया है। फिल्म बिजनेस के मामले में साउथ के 4 बड़े सर्किट में 'ब्रह्मास्त्र' का कलेक्शन इस तरह है:

कर्नाटक- 8.5 करोड़ रुपये
आंध्र प्रदेश/ तेलंगाना- 19.2 करोड़ रुपये
तमिलनाडु- 5.3 करोड़ रुपये
केरल- 1.65 करोड़ रुपये

सोमवार की कमाई में लग सकता है ब्रेक

जिस स्पीड से 'ब्रह्मास्त्र' कमा रही है, उसपर थोड़ी सी ब्रेक सोमवार को लगने वाली है। सोमवार के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग से हुआ ग्रॉस कलेक्शन, बिना ब्लॉक सीट्स जोड़े करीब 4 करोड़ है। ट्रेंड के हिसाब से चौथे दिन 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई 15 करोड़ के करीब रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद