न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' पर हंगामा, हिन्दू महासभा ने कहा - बॉलीवुड सनातन धर्म के खिलाफ कर रहा काम

मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म में दीपिका पादुकोण के कपड़े और कुछ सीन्स को बदला नहीं गया तो वो अपने राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 4:14:42

दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' पर हंगामा, हिन्दू महासभा ने कहा - बॉलीवुड सनातन धर्म के खिलाफ कर रहा काम

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी पठान का पहला गाना 'बेशरम रंग...' रिलीज के साथ ही विवादों में आ गया है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने बेहद हॉट और बोल्ड सीन दिए हैं। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी है, इसे लेकर फिल्म का विरोध हो रहा है।

मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म में दीपिका पादुकोण के कपड़े और कुछ सीन्स को बदला नहीं गया तो वो अपने राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा- 'फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कीवेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। गाने के दृश्यों और वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्य प्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, इसपर विचार करना होगा।'

shahrukh khan,deepika padukone,boycott pathaan,deepika padukone kesari color bikini,bollywood news,bollywood news in hindi,entertainment news in hindi

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा, 'जो सीन देखा वह अशोभनीय और गंदा है। भारतीय संस्कृति इसे स्वीकार नहीं कर सकती। हमारे देश की ऐसी परंपरा नहीं है कि इस तरीके के अर्धनग्न सीन नौजवानों के बीच परोसे जाएं। जानबूझकर साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। मैं इसकी निंदा करता हूं। भाजपा की सरकार में पैसा दो, ऑर्डर लो, ये सब चल रहा है। संस्कृति केवल भाजपा के भाषणों में है।'

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- 'सेंसर बोर्ड ने कैसे परमिशन दी? क्या उसमें शासन के प्रतिनिधि नहीं रहते? पैसे देकर काम कराओ और बाद में उसे तूल देकर देश का वातावरण खराब किया जाता है। भगवा रंग को बेशरम रंग कहने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा ये गलत है। फिल्म में जो आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, उन पर तत्काल रोक लगना चाहिए।'

केसरी रंग की बिकिनी पहनी है

पठान के बेशर्म रंग गाने के एक सीन में दीपिका पादुकोण ने केसरी रंग की बिकिनी पहनी है। दीपिका पादुकोण के रिवीलिंग कपड़ों के साथ उनकी बिकिनी के केसरी रंग पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ये भगवा का रंग है और पठान फिल्म में इसका अपमान किया गया है। पठान में हुए भगवा के अपमान को हिंदुस्तान नहीं सहेगा।

उन्होंने कहा- 'शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान में जिस तरह से भगवा रंग के कपड़े अश्लील तरीके से पहनाए गए हैं और उसे पहनाकर बेशर्म रंग गाना गाया है। ये भगवा और सनातन धर्म का अपमान है। कहीं ना कहीं बॉलीवुड सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहा है। दुर्भाग्य की बात है कि जिस भगवा ने पूरे देश और दुनिया को दिशा देने का काम किया उसे बेशर्म रंग कहा जा रहा है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये है कि सेंसर बोर्ड इसे पास करता जाता है और हिंदू सनातन का अपमान होता जाता है। हम इसकी निंदा करते हैं। मैं हिंदू समाज से निवेदन करता हूं कि वो पठान फिल्म का बायकॉट करें।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?