एक्ट्रेस कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म 'धाकड़' इतनी बुरी फ्लॉप साबित हुई है जिसके बारे में शायद ही एक्ट्रेस ने सपने में भी कभी सोचा होगा। फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रूपये कमाना भी मुश्किल हो रहा है। धाकड़ के फ्लॉप बिजनेस को देखते हुए रिलीज के दो दिन बाद ही इसे सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स से हटा दिया गया था। सभी स्क्रीन्स कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 2 को दे दी गई थीं। धाकड़ को देश में 2100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। 100 करोड़ के करीब बजट में इसे बनाया गया था। अब आप अनुमान लगा सकते हैं कि 100 करोड़ में बनी फिल्म जो कि 4 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।
![फ्लॉप शो साबित हुई कंगना की 'धाकड़', अब नहीं बिक रहे OTT-सेटेलाइट राइट्स! dhaakad,kangana ranaut,dhaakad box office report,dhaakad poor box office report,dhaakad ott,kangana ranaut news,entertainment,bollywood news]()
कंगन रनौत की धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली। लेकिन ये क्या कंगना की फिल्म को लेकर तो और भी स्याप्पे हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धाकड़ के बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म को अब ओटीटी और सेटेलाइट के लिए कोई खरीदार ही नहीं मिल रहा है।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमतौर पर ये राइट्स फिल्म की रिलीज से पहले बिक जाते हैं। प्रोड्यूसर्स स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और टीवी चैनल को फिल्म बेचकर मिले रेवेन्यू से अपना प्रॉफिट बनाते हैं। लेकिन धाकड़ के साथ शुरू से ही कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। मेकर्स को उम्मीद थी कि धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करेगी इसलिए अच्छी डील के चक्कर में उन्होंने पहले राइट्स नहीं बेचे। इसलिए फिल्म की ओपनिंग स्लेट में ओटीटी और सेटेलाइट पार्टनर का नाम मेंशन नहीं किया गया था। धाकड़ टिकट खिड़की पर जितनी बुरी तरह से फ्लॉप हुई है, प्रोड्यूसर्स अब उम्मीद नहीं कर सकते कि ओटीटी और सेटेलाइट राइट्स अच्छे अमाउंट में बिकेंगे। फिल्म को लेकर निगेटिव माहौल पहले ही बन चुका है। दूसरा, ये एडल्ट फिल्म है। इसके टीवी प्रीमियर के लिए सर्टिफिकेट दोबारा से लेना पड़ेगा, जो एक आम प्रोसेस है। ओटीटी-सेटेलाइट राइट्स तक नहीं बिके हैं, ऐसे में प्रोड्यूसर्स को कितना नुकसान हुआ होगा।