बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सलमान खान ने साउथ के मशहूर डायरेक्टर पुरी जगन्नाध (Puri Jagannadh) के साथ करने की इच्छा जताई है, क्योंकि उन्हें डायरेक्टर की स्क्रिप्ट पसंद आ गई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक टॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर पुरी जगन्नाध 'लाइगर' की असफलता के बाद सलमान खान के साथ एक फिल्म की योजना बना रहे हैं।
![बड़ा धमाका करने वाले है सलमान खान, मिलाया साउथ के इस मशहूर डायरेक्टर से हाथ! Salman Khan,salman khan news in hindi,south director puri jagannadh,bollywood news in hindi]()
पुरी जगन्नाध और सलमान खान के हाथ मिलाने की खबरें तब से आ रही हैं जब से बॉलीवुड स्टार ने महेश बाबू की फिल्म 'पोकिरी' की रीमेक 'वांटेड' में अभिनय किया था। प्रभुदेवा ने 'वांटेड' का निर्देशन किया था जो 2009 की सफल फिल्मों में से एक थी। पुरी जगन्नाथ द्वारा सलमान के पास एक स्क्रिप्ट लेकर आने के बारे में अटकलों का एक नया दौर शुरू हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ने मेगास्टार चिरंजीवी की 'गॉडफादर' में काम किया था। फिल्म निर्माता ने पत्रकार की भूमिका निभाई जबकि सलमान एक विस्तारित कैमियो में दिखाई दिए थे। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
![बड़ा धमाका करने वाले है सलमान खान, मिलाया साउथ के इस मशहूर डायरेक्टर से हाथ! Salman Khan,salman khan news in hindi,south director puri jagannadh,bollywood news in hindi]()
आपको बता दे, टॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर पुरी जगन्नाध की विजय देवरकोंडा अभिनीत फिल्म 'लाइगर' असफल साबित हुई है। हिंदी-तेलुगू फिल्म 'लाइगर' कथित तौर पर लगभग 125 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाई गई थी।