न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पठान रिलीज से पहले बदलेगी दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी'!, सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को सुझाए कई बदलाव

फिल्म पठान से जुड़े सभी सवालों को शांत करने के लिए, मैं बता दूं कि यह फिल्म हाल ही में सर्टिफिकेशन के लिए सीबीएफसी एग्जामिनेशन कमिटी के पास पहुंची थी और निर्धारित जांच प्रक्रिया से गुजरी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 1:31:06

पठान रिलीज से पहले बदलेगी दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी'!, सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को सुझाए कई बदलाव

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म पठान के पहले गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। यह विवाद 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका द्वारा पहनी गई ऑरेंज रंग की बिकिनी की वजह से हो रहा है। लोगों को ऑरेंज रंग की बिकिनी 'भगवा बिकिनी' नजर आ रही है। इस पर खूब राजनीति भी की जा रही है और फिल्म को बैन करने की मांग भी उठ रही है। इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच गाने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, मेकर्स को फिल्ममें कई बदलाव करने होंगे।

आपको बता दे फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही। इससे पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘फिल्म पठान से जुड़े सभी सवालों को शांत करने के लिए, मैं बता दूं कि यह फिल्म हाल ही में सर्टिफिकेशन के लिए सीबीएफसी एग्जामिनेशन कमिटी के पास पहुंची थी और निर्धारित जांच प्रक्रिया से गुजरी’।

प्रसून जोशी के मुताबिक सीबीएफसी एग्जामिनेशन कमिटी ने ‘पठान’ के निर्माताओं को विवादित गाने सहित फिल्म में सुझाए गए अन्य बदलावों को लागू करने और थिएटर में रिलीज से पहले संशोधित संस्करण को सीबीएफसी के सामने प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।

सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने अपने बयान में कहा, ‘CBFC हमेशा रचनात्मक अभिव्यक्ति और दर्शकों की संवेदनशीलता के बीच सही संतुलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह मानता है कि सभी हितधारकों के बीच सार्थक संवाद के माध्यम से किसी भी विवाद का समाधान ढूंढा जा सकता है।जब तक सुझाए बदलावों पर काम होता है, मैं ये बताना चाहूंगा कि हमारी संस्कृति और भरोसा गौरवशाली, जटिल और सूक्ष्म है।हमें ध्यान देना होगा इसे किसी किस्से के जरिए ना परिभाषित किया जाए, जो सच और वास्तविकता से ध्यान भटकाए। जैसा कि मैंने पहले भी कहा कि क्रिएटर्स और ऑडियंस के बीच भरोसे को बचाए रखना बहुत जरूरी है। क्रिएटर्स को इसी दिशा में काम करना चाहिए।’

बता दे, CBFC गाइडलाइंस के हिसाब से फिल्म को बारीकी से देखा गया। कमिटी ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है। ये बदलाव फिल्म के गानों को लेकर भी हैं। कमिटी ने पठान के थिएटर में रिलीज से पहले रिवाइज्ड वर्जन को सब्मिट करने का आदेश दिया है।

अब सेंसर बोर्ड ने पठान के मेकर्स को फिल्म में क्या-क्या चेंजेस करने को कहे हैं, इसका खुलासा फिल्म की रिलीज के बाद ही होगा। क्या दीपिका की 'भगवा बिकिनी' का कलर चेंज होगा या सीन्स एडिट होंगे? सवाल बड़ा है, क्योंकि इससे पहले कभी कपड़ों को लेकर ऐसे बवाल के बाद मूवी में बदलाव होने के केसेज नहीं देखे गए हैं। पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से शाहरुख खान 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। पठान में शाहरुख की जोड़ी दीपिका पादुकोण संग बनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत