न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेलर में नजर नहीं आई दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' 'पठान' को कॉन्ट्रोवर्सी से बचाना चाहते हैं मेकर्स!

'पठान' के 'बेशर्म रंग' सॉन्ग में दीपिका पादुकोण ने जो 'भगवा बिकिनी' पहनी थी, उसे ट्रेलर में नहीं दिखाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 1:11:11

ट्रेलर में नजर नहीं आई दीपिका पादुकोण की  'भगवा बिकिनी' 'पठान' को कॉन्ट्रोवर्सी से बचाना चाहते हैं मेकर्स!

फिल्म 'पठान' का जब 'बेशर्म रंग' सॉन्ग रिलीज हुआ था तो उसमें दीपिका पादुकोण को ऑरेंज कलर की बिकिनी में शाहरुख खान संग रोमांस करते हुए देखा गया था। ऑरेंज कलर की बिकिनी लोगों को भगवा रंग की बिकिनी नजर आई और शुरू हुआ विवाद... सबसे पहले मध्य प्रदेश में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका की इस 'भगवा बिकिनी' पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे लोगों की मानसिकता दूषित हो रही है। नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका के इस सीन को गाने से हटाने की भी मांग उठाई थी। साथ ही कहा था कि अगर ऐसा मेकर्स नहीं करते हैं तो प्रदेश में फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगाई जा सकती है। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद, वीर शिवाजी समूह ने विरोध करते हुए अपनी नाराजगी जताई थी। बाद में मुस्लिम पक्ष और आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने भी इस मामले में एंट्री ले ली थी। सिर्फ इतना ही नहीं, यह पूरा विवाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया था।अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ट्रेलर पर बात करने से पहले आपको बता दे, रिलीज से पहले पठान को लेकर जिस चीज पर विवाद हो रहा था वे इस ट्रेलर से गायब है। 'पठान' के 'बेशर्म रंग' सॉन्ग में दीपिका पादुकोण ने जो 'भगवा बिकिनी' पहनी थी, उसे ट्रेलर में नहीं दिखाया गया है। केवल येलो बिकिनी में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। कहीं न कहीं यह कहा जा सकता है कि फिल्म के मेकर्स भी नहीं चाहते की फिल्म किसी भी तरह के विवाद में फंसे।

चलिए अब बात करते है पठान के ट्रेलर की। ट्रेलर देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस पागल हो गए है। केवल बादशाह ने ही नहीं, बल्कि फैन्स का दिल इस बारजॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने भी जीत ही लिया है। ट्रेलर में वैसे डिंपल कपाड़िया का भी डैशिंग लुक देखने को मिलने वाला है।

फिल्म के ट्रेलर की ओपनिंग होती है दुबई के बुर्ज खलीफा से। जॉन अब्राहम बड़े से कारतूस से गाड़ी को उड़ाते दिख रहे हैं। चेहरे से मास्क हटाते हैं और बैकग्राउंड में आती है डिंपल कपाड़िया की दमदार आवाज। देखकर एकदम रोहित शेट्टी की फिल्म की आपको फील जाएगी। फिल्म आधारित है एक प्राइवेट टेरर ग्रुप एक्स को पकड़ने को लेकर, जिसमें अपने 'पठान' यानी की शाहरुख खान एक अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फैन्स बादशाह से काफी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं। लगाएं भी क्यों न आखिर वह चार साल बाद जो बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

शाहरुख खान पठान के साथ करीब चार साल बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख इससे पहले 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। बतौर लीड वो पठान से धमाकेदार कमबैक करने जा रहे हैं। फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ है। फिल्म के मीडिया राइट्स तकरीबन 100 करोड़ में बेचे गए हैं। पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है,यशराज फिल्म्स के बैनर के तले ये स्पाई थ्रिलर फिल्म है। यशराज फिल्म्स इससे पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और वॉर जैसी स्पाई थ्रिलर मूवी बना चुके हैं। अब इस लिस्ट में पठान का नाम भी जुड़ने वाला है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?