न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रज्ञा ठाकुर ने ‘पठान’ का किया विरोध तो स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल, बोलीं- 'मैडम! काफी फारिक लग रही हैं'

सांसद प्रज्ञा सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म का बहिष्कार करने की अपील करती दिखाई दे रही हैं। सांसद प्रज्ञा सिंह के वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 10:32:51

प्रज्ञा ठाकुर ने ‘पठान’ का किया विरोध तो स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल, बोलीं- 'मैडम! काफी फारिक लग रही हैं'

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ रिलीज के काफी करीब है लेकिन फिल्म को लेकर बढ़ता विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 12 दिसंबर को फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज किया गया था। तभी से शाहरुख-दीपिका के इस गाने को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। गाने के सामने आते ही कई हिन्दुत्व संगठन ने गाने पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है और गाने को हटाने की मांग की जा रही है। वहीं, सांसद प्रज्ञा सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म का बहिष्कार करने की अपील करती दिखाई दे रही हैं। सांसद प्रज्ञा सिंह के वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वीडियो को रीपोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'आतंक आरोपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर बेरोजगार वाली वाइब्स क्यों दे रही हैं? क्या भोपाल की जनता के सारे मुद्दे निपट गए हैं क्या? काफी फारिक लग रही हैं मैडम।'

वीडियो में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिल्म के टाइटल से अनजान नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने ‘बेशरम रंग’ का उल्लेख किया और कहा, ‘मैं हिंदुओं से अपील करती हूं, उनकी कोई फिल्म न देखें।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में शुक्रवार को एक याचिका दायर कर ‘बेशरम रंग’ में हिंदुओं की ‘धार्मिक भावनाओं को आहत करने’ के आरोप में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और अन्य 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इसमें शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया, गौतम रोड़े और शाजी चौधरी भी हैं। इसमें सलमान खान (Salman Khan) और ऋतिक रोशन का कैमियो भी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?