सिंगर शान ने दिवंगत केके को याद किया और उन्हें अच्छा को-सिंगर बताया। सिंगर शान ने एक इवेंट में दिवंगत सिंगर केके (KK) को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। केके और शान ने काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर की। शान केके के लॉन्ग टाइम दोस्त रहे हैं। उन्होंने उनकी मौत को एक सदमे के तौर पर जाहिर किया है। इवेंट में परफॉर्म के दौरान सिंगर शान ने केके का हिट नंबर ‘प्यार के पल’ गाया और फैंस को काफी इमोशनल कर दिया। इस गाने के दौरान बैकग्राउंड में लगी एक बड़ी स्क्रीन पर केके और शान की कई तस्वीरें स्लाइड में चलती हुई देखी गई। इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि केके और शान की दोस्ती और जुगलबंदी कमाल की थी।
बता दे, केके के नाम से मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ अब इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, वह अपने गानों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे। केके एक शानदार गायक थे और उन्होंने ‘रईस’, ‘जन्नत’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘काइट्स’ जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी। सिंगर का 31 मई को कोलकाता में एक इवेंट के दौरान दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया।














