विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां पुती जोरशोर से शुरू हो चुकी हैं। विक्की और कैटरीना 7 से 9 दिसंबर के बीच सवाई माधोपुर (राजस्थान) में चौथ का बरवाड़ा स्थित 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शादी रचाएंगे। इसमें दोनों के परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी लोग शामिल होंगे। शादी के बाद 10 दिसंबर को एक छोटा फंक्शन करने की प्लानिंग है। वेडिंग प्लेस पर जाने से पहले विक्की कौशल ने मुंबई में घर के बाहर मौजूद पैपराजी के लिए मिठाइयां और फूड पैकेट्स भिजवाए। इसका एक वीडियो सामने आया है। ये मिठाइयां उनके शेफ ने घर में बनाई है।














