तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने इन दिनों फिल्म 'हीरोपंती 2' की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखकर फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं। तस्वीरों में तारा सुतारिया नियोन ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तारा सुतारिया ने ओवरसाइज्ड शर्ट को मैचिंग शॉर्ट्स के साथ पेयर किया है। उन्होंने अपने हाथ में एक बहुत छोटा हैंडबैग पकड़ा हुआ है।














