रिवीलिंग ड्रेस के साथ तापसी पन्नू ने पहना मां लक्ष्मी का नेकलेस, भड़के यूजर्स बोले - 'शर्म आनी चाहिए'
एक्ट्रेस तापसी पन्नू वैसे तो अकसर ही ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं हाल ही में एक्ट्रेस लेक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान एक नेकलेस पहना। लेकिन यह नेकलेस उनके जी का जंजाल बन गया और वह लोगों के निशाने पर आ गईं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 21 Mar 2023 2:30:45
एक्ट्रेस तापसी पन्नू वैसे तो अकसर ही ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं हाल ही में एक्ट्रेस लेक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान एक नेकलेस पहना। लेकिन यह नेकलेस उनके जी का जंजाल बन गया और वह लोगों के निशाने पर आ गईं। तापसी पन्नू ने जैसे ही लाल रंग की ड्रेस के साथ नेकलेस पहने हुए तस्वीरें शेयर कीं, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
दरअसल, तापसी पन्नू ने जो नेकलेस पहना था, उसमें मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हुई थी। इस नेकलेस को तापसी ने लाल रंग के लहंगे के साथ पहना था, जिसका गला काफी गहरा था। इसी को देख यूजर्स भड़क गए और तापसी पर देवी के अपमान का आरोप लगा दिया। मिनटों में ही तापसी पन्नू का सोशल मीडिया पोस्ट लोगों के गुस्से और आपत्तिजनक कमेंट्स से भर गया। यूजर्स ने तापसी पन्नू के लिए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए।