न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Swara Bhaskar Net Worth: लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती है स्वरा भास्कर, महंगी गाड़ियां, दिल्ली-मुंबई में आलीशान घर

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवानी के बाद अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी शादी के बंधन में बंध गई। स्वरा भास्कर ने धूमधाम से नहीं बल्कि कोर्ट में शादी की है। स्वरा भास्कर ने अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 12:46:38

Swara Bhaskar Net Worth: लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती है स्वरा भास्कर, महंगी गाड़ियां, दिल्ली-मुंबई में आलीशान घर

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवानी के बाद अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी शादी के बंधन में बंध गई। स्वरा भास्कर ने धूमधाम से नहीं बल्कि कोर्ट में शादी की है। स्वरा भास्कर ने अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है। स्वरा भास्कर ने कई सालों तक राइटर हिमांशु शर्मा को डेट किया था पर साल 2019 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। हिमांशु अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं और स्वरा ने फहाद संग शादी रचा ली है। फहाद की सीएए एनआरसीसी आंदोलन के दौरान स्वरा भास्कर से मुलाकात हुई थी। फहाद, यूपी के बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। बहुत ही मामूली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मुस्लिम बंजारा जाति से आते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इन्होंने पढ़ाई की है। अभी, टाटा इंस्टीट्यूट मुंबई में पीएचडी कर रहे हैं।

swara bhaskar net worth,swara bhaskar news in hindi,swara bhaskar marriage,swara bhasker news in hindi,bollywood news in hindi

2009 में एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली स्वरा भास्कर की कमाई (Swara Bhaskar Net Worth) के बारे में बात करें तो वे बेहद ही लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2022 के मुताबिक, स्वरा भास्कर की नेटवर्थकरीब 5 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में फिलहाल लगभग 40 करोड़ रुपये होती है। अपनी अदाकारी की दम पर फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करीब 4-5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। बता दे, बॉलीवुड में रांझणा, प्रेम रतन धन पायो और तनु वेड्स मनु जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

फिल्मों के अलावा स्वरा भास्कर सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी मोटा पैसा बनाती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए ही नहीं, बल्कि राजनीति या अन्य सेक्टर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी बात को खुलकर रखने के चलते भी वे खासी चर्चा में रहती हैं। स्वरा कई मशहूर ब्रांड्स जैसे तनिष्क ज्वैलरी, फॉर्च्यून रिफाइंड ऑयल और स्प्राइट के साथ भी जुड़ी हुई हैं और वहां से खूब कमाई करती है।

swara bhaskar net worth,swara bhaskar news in hindi,swara bhaskar marriage,swara bhasker news in hindi,bollywood news in hindi

स्वरा के पास दिल्ली और मुंबई में घर हैं, जिनकी कीमत भी करोड़ों में है। उन्होंने अपने मुंबई में स्थित आलीशान थ्री बीएचके फ्लैट के इंटीरियर की भी खासी चर्चा रही है जिसपर उन्होंने अच्छी-खासी रकम खर्च की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। करोड़ों में कमाई करने वाली स्वरा के इस कलेक्शन में से उनकी सबसे फेवरेट कार BMW X1 बताई जाती है। इस कार की कीमत करीब 48 लाख रुपये है। इसके अलावा उनकें पास कई और लग्जरी गाड़ियां भी हैं।

स्वरा भास्कर को इंस्टाग्राम पर करीब 1 मिलियन फॉलोअर्स है, तो वहीं ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 1.9 मिलियन है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?