Ghayal 32 Years: घायल फिल्म के 32 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया वीडियो, पुरानी यादें हुई ताजा
सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म घायल को 32 साल पूरे हो चुके हैं और इस खास मौके पर सनी देओल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। सनी देओल की घायल 22 जून 1990 में रिलीज हुई थी।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Wed, 22 Jun 2022 4:36:54
सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म घायल को 32 साल पूरे हो चुके हैं और इस खास मौके पर सनी देओल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। सनी देओल की घायल 22 जून 1990 में रिलीज हुई थी। घायल एक ऐसी फिल्म है जिसने सनी देओल को बॉलीवुड के एक्शन हीरो के तौर पर स्थापित कर दिया और फिर बॉलीवुड में उनका कद ऐसा बढ़ा कि आज तक कोई उनकी बराबरी कर ही नहीं सका है।
सनी देओल ने अपनी सबसे चर्चित फिल्म को याद करते हुए एक वीडियो पोस्ट की है जो इस फिल्म में उनके द्वारा बोले गए तमाम हिट डायलॉग को जोड़कर बनाई गई हैं। सनी देओल के फैंस ने जब ये वीडियो देखा तो पुरानी यादें ताजा हो गई। एक बार फिर फैंस ने सनी के वही अवतार को खूब तालिया बजा रहे हैं।