न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Singer KK Death: 'शादियों में नहीं गाता, चाहे 1 करोड़ रुपये ही क्यों ना मिले'

केके से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या उन्होंने एक सिंगर के तौर पर किसी ऑफर को ठुकराया है? इसपर उन्होंने कहा था- 'हां, मैं वेडिंग फंक्शन्स में गाने से इनकार कर देता हूं, फिर चाहे मुझे उसके लिए 1 करोड़ रुपये ही क्यों ना मिले।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jun 2022 10:09:48

Singer KK Death: 'शादियों में नहीं गाता, चाहे 1 करोड़ रुपये ही क्यों ना मिले'

म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज देने वाले शानदार सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ (KK) का अचानक 53 साल की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया। इतने दिग्गज सिंगर का यूं चले जाना म्यूजिक जगत के लिए एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई ही नहीं की जा सकती है। केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उन्होंने अपने करियर में ढेरों गाने गाए और शोहरत कमाई। उन्हें फिल्मों के साथ-साथ अलग-अलग कॉन्सर्ट्स और इवेंट्स में भी गाने के ऑफर्स मिलते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केके बाकी सिंगर्स की तरह शादियों में गाना पसंद नहीं करते थे।

केके से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या उन्होंने एक सिंगर के तौर पर किसी ऑफर को ठुकराया है? इसपर उन्होंने कहा था- 'हां, मैं वेडिंग फंक्शन्स में गाने से इनकार कर देता हूं, फिर चाहे मुझे उसके लिए 1 करोड़ रुपये ही क्यों ना मिले।'

होटल में करते थे काम

केके ने सोनी म्यूजिक इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के लिए साल 1994 में मुंबई जाने से पहले उन्होंने होटल इंडस्ट्री में काम किया था।

हरिहरन के कहने पर आए मुंबई

केके ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि वह एक बार दिल्ली में कहीं गा रहे थे, जहां उनपर सिंगर हरिहरन की नजर पड़ी। हरिहरन ने उनकी सिंगिंग की तारीफें की और उन्हें (केके) मुंबई जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके कई समय बाद केके ने मुंबई का रुख किया।

केके के करियर को 'तड़प तड़प...' गाने से मिली थी नई उड़ान

कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके की बातों से साफ जाहिर है कि उनका पहला और आखिरी प्यार सिर्फ संगीत ही था। हिंदी फिल्मों में केके का पहला गाना फिल्म 'माचिस' का 'छोड़ आए हम वो गलियां...' था। लेकिन फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प तड़प..' से केके को ऐसी शोहरत मिली। वो भी ऐसी कि फिर कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका ये गाना आज भी लोगों की आंखें नम कर देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?