22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'शमशेरा', फिल्म के लिए रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर ने ली इतनी फीस
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के जबरदस्त लुक के बाद 'शमशेरा' (Shamshera) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 24 Jun 2022 10:39:54
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के जबरदस्त लुक के बाद 'शमशेरा' (Shamshera) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यश राज बैनर के तले बनी इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में स्टार कास्ट के लुक्स के बाद अब फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इस फिल्म के लिए किस स्टार ने कितनी रकम वसूली है। तो आज हम आपको बता देते है...
रणबीर कपूर ने 'शमशेरा' में लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वह 'शमशेरा' नाम के डकैत का किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए तकरीबन 20 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
'दरोगा शुद्ध सिंह' के किरदार में फिल्म में संजय दत्त नजर आएंगे। ये फिल्म का दूसरा अहम किरदार माना जा रहा है। फिल्म के पोस्टर में माथे में तिलक और हाथ में हंटर के साथ वह लोगों पर कहर बरपाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस भूमिका के लिए संजय दत्त ने करीब 8 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
वाणी कपूर 'शमशेरा' में एक नाचने वाली का रोल प्ले करती दिखाई देंगी।इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कथक की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है। वाणी इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं।
फिल्म में रोनित रॉय भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। हालांकि, अभी तक उनके किरदार का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
फिल्म की टैगलाइन है 'कर्म से डकैत, धर्म से आजाद'। फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 2018 से तैयार हो रही ये फिल्म 2019 के आखिर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की दस्तक ने रिलीज डेट पर ब्रेक लगा दिया था।