न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पठान फायर है फायर... 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार!

पठान का जादू सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। विदेशों में भी पठान तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में 400 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर डाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Jan 2023 9:55:23

पठान फायर है फायर... 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार!

शाहरुख की कमबैक फिल्म 'पठान' हर दिन इतिहास रच रही है। बॉक्स ऑफिस पर तो सुनामी आ गई है। पठान तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। रिलीज के चौथे दिन पठान ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार की छुट्टी का पठान को भरपूर फायदा मिला है। शाहरुख की फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने चौथे दिन करीब 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया है। इसी के साथ फिल्म ने महज चार दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

पठान का जादू सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। विदेशों में भी पठान तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में 400 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर डाली है। जी हां, पठान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4 दिनों में 400 करोड़ को पार कर चुका है।

शनिवार की धुआंधार कमाई के बाद रविवार की छुट्टी के दिन भी पठान कमाल करने वाली है। रविवार के लिए एडवांस बुकिंग जोरों पर हुई है। शनिवार की तरह रविवार को भी पठान को लाखों दर्शक मिलने की उम्मीद है।

पठान भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। पहले दिन पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन 70 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ फिल्म ने एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाया और 2 ही दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालाकि, फिल्म के तीसरे दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली और इसका कलेक्शन करीब 34 से 36 करोड़ के बीच रहा। लेकिन शनिवार को फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ते हुए 52 करोड़ की कमाई की।

ये नंबर्स बता रहे हैं कि बॉलीवुड के बादशाह तो शाहरुख खान ही हैं, उनके कमबैक से बॉक्स ऑफिस पर फिर से बहार आ गई। थियेटर्स का सूनापन खत्म हो गया है। बंद पड़े सिंगल थियेटर्स फिर से खुल गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती